Wednesday, June 7, 2023

GT vs MI: मुंबई या गुजरात कौन पड़ेगा किस पर भारी? रिकॉर्ड इस टीम को दे रहे फाइनल का टिकट

Must read

- Advertisement -

GT vs MI: आज आईपीएल की दो टीमों के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए जंग होगी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस आज आई पी एल 2023 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। आज हम आपको इस आर्टिकल में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अभी तक आईपीएल में खेले गए मुकाबलों में कौन टीम किस पर ज्यादा भारी पड़ी है।

गुजरात पर भारी है मुंबई

- Advertisement -

आपको बता दें कि अभी तक गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल इतिहास में तीन मुकाबले खेले गए हैं। इन तीनों मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस को दो बार हराया है। तो वही एक मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने भी मुंबई इंडियन के खिलाफ जीत हासिल की है। अगर हम लोग हेड टू हेड रिकार्ड देखें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा गुजरात टाइटंस के खिलाफ थोड़ा भारी नजर आ रहा है। लेकिन यह मुकाबला बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है जिस कारण इस मुकाबले को लेकर अभी से कुछ भी कहना मुश्किल है।

फाइनल में चेन्नई से होगा सामना

आपको बता दें कि आई पी एल 2023 का फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा। 28 मई को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस को हरा दिया था जिस कारण चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है जिसके बाद अब गुजरात और मुंबई में से जो भी टीम जीतेगी उसका सामना फाइनल में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स का करना होगा।

Read More-Video: प्लेन में सो रहे थे Tilak Verma तभी अचानक सूर्यकुमार ने कर दी ऐसी हरकत, रोहित की पत्नी की भी नहीं रुकी हंसी

- Advertisement -

More articles

Latest article