Tuesday, March 28, 2023

फैंस ने बताई ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर Ishan Kishan नहीं कर पाए थे यकीन, सामने आया ये वीडियो

ईशान किशन ने ऋषभ पंत की एक्सीडेंट की खबर पर कैसा रिएक्शन दिया था। दरअसल आपको बता दें उस वक्त ईशान किशन रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ रहे थे। ईशान किशन को जैसे ही रणजी ट्रॉफी के मैदान पर यह घटना सुनने को मिली तो वह हैरान रह गए।

Must read

- Advertisement -

Ishan Kishan Video: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट हो गया था जिसमें ऋषभ पंत काफी घायल हो गए थे ऋषभ पंत का इस वक्त देहरादून अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया था अचानक यह खबर किसी को भी हजम नहीं हुई। इसी बीच ईशान किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान किशन ने ऋषभ पंत की एक्सीडेंट की खबर पर कैसा रिएक्शन दिया था। दरअसल आपको बता दें उस वक्त ईशान किशन रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ रहे थे। ईशान किशन को जैसे ही रणजी ट्रॉफी के मैदान पर यह घटना सुनने को मिली तो वह हैरान रह गए।

पंत के एक्सीडेंट की खबर सुन दंग रह गए ईशान

- Advertisement -

दरअसल आपको बता दे इशान किशन अपनी घरेलू टीम झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने में व्यस्त थे उसी वक्त उनको यह खबर मिली थी। जमशेदपुर में उनका मुकाबला सेना की टीम से हो रहा था मैच के आखिरी दिन ड्रिंक ब्रेक के दौरान ईशान किशन को पंत के चोटिल होने के बारे में पता चला तो। ईशान किशन फैंस के साथ ऑटोग्राफ और सेल्फी देने में व्यस्त थे। तभी किसी फैन ने उनसे कहा कि पंत का एक्सीडेंट हो गया इस बात पर वह एकदम दंग रह गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन ने कहा,”ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया है।” इस पर ईशान किशन कहते हैं,”क्या।”वही आपको बता दे इशान किशन ने उसी दिन ऋषभ पंत के लिए ट्वीट भी किया था और उन्होंने कहा था कि ,”ऋषभ पंत तुम्हारे लिए शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना। जल्दी ठीक हो जाओ और मजबूत होकर वापस आओ।”

टीम इंडिया के साथ दिल्ली कैपिटल्स को भी लगा झटका

आपको बता दें ऋषभ पंत के चोटिल होने से टीम इंडिया को ही नहीं बल्कि दिल्ली कैपिटल्स को भी बहुत बड़ा झटका लगा है। ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे वहीं आईपीएल के 16वे सीजन में भी ऋषभ पंत खेल नहीं पाएंगे। दरअसल ऋषभ पंत के घुटने में फैक्चर है और उनके हाथ में टांके लगे हैं हाथ और पीठ में भी चोट लगी है। इस दुर्घटना के बाद ऋषभ पंत क्रिकेट से काफी लंबे समय तक दूर रह सकते हैं।

Read More-‘तुम योद्धा हो,जल्दी ठीक हो जाओ..’ पंत के लिए टीम इंडिया का विशेष संदेश, BCCI ने शेयर किया वीडियो

- Advertisement -

More articles

Latest article