Athiya Shetty KL Rahul Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की शादी भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी केएल राहुल के साथ हो गई है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल हमेशा- हमेशा के लिए अब एक दूसरे के हो गए हैं। इसी बीच सुनील शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में सुनील शेट्टी ने खुद कंफर्म कर दिया है कि उनकी बेटी की शादी के राहुल के साथ हो चुकी है और वह बहुत जल्द सभी के सामने आने वाले हैं।
एक-दूजे के हुए अथिया -राहुल
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अथिया शेट्टी काफी लंबे समय से भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी के एल राहुल को डेट कर रही थी। केएल राहुल और अथिया शेट्टी के फैंस भी इन दोनों की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड थे अब फाइनली इन दोनों की शादी हो चुकी है। किसी भी सुनील शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं। बाप बेटी की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है सुनील शेट्टी ने स्टील ग्रे कलर की शेरवानी पहन रखी है तो वही अहान शेट्टी क्रीम कलर की शेरवानी में जच रहे हैं।
View this post on Instagram
बारात का स्वागत करने पहुंचे सुनील शेट्टी
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी अपने दामाद केएल राहुल का स्वागत करने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान
View this post on Instagram
सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ बेहद ही खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे हैं। पैपराजी से बातचीत करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा है कि इन दोनों का रिसेप्शन आई पी एल 2023 के बाद फाइनल किया जाएगा।
Read More-हल्दी लगाते हुए Athiya Shetty की तस्वीर हो रही वायरल,जाने सच्चाई