Saturday, April 1, 2023

Navratri Totke : नवरात्रि के दिनों में 2-3लौंग का ये टोटका जिसने भी कर लिया बदल जाएगी किस्मत, जीवन की सभी समस्याएं हो जाएंगी दूर

नवरात्रि के 9 दिनों में लौंग का उपयोग ज्यादा किया जाता है माता रानी को लौंग का सेवन काफी पसंद है। लेकिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर नवरात्रि के दिनों में लौंग से ये टोटके कर दो तो सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं वह कौन- कौन से टोटके हैं जिन्हें किस तरह से किया जाए।

Must read

- Advertisement -

Navratri Totka : नवरात्रि के दिन बहुत ही शुभ माने जाते हैं। शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और यह नवरात्रि 9 दिन चलेंगे। आज नवरात्र का तीसरा दिन है। नवरात्र के दिनों में माता रानी अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बनाए रखती हैं। नवरात्रि के दिनों में माता रानी की पूजा और अर्चना की जाती है। नवरात्रि के 9 दिनों में लौंग का उपयोग ज्यादा किया जाता है माता रानी को लौंग का सेवन काफी पसंद है। लेकिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर नवरात्रि के दिनों में लौंग से ये टोटके कर दो तो सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं वह कौन- कौन से टोटके हैं जिन्हें किस तरह से किया जाए।

घर में बनी रहेगी शांति

- Advertisement -

अगर आपके घर में लड़ाई झगड़ा होता है। माहौल तनाव भरा रहता है तो घर की शांति के लिए लौंग के जोड़े को पीले रंग के कपड़े में बांधकर घर के किसी कोने में टांग दे। जहां पर आप लोग अपना पैसा रखते हैं वहां पर इसे रखने तो और भी शुभ होता है धन की कमी नहीं रहेगी।

दुश्मनों पर जल्दी मिलेगी विजय

अगर आपका किसी से झगड़ा चल रहा है तो पूजा घर में 5 लोग रख दें और साथ ही मां दुर्गा को पीले फल या मिठाई का भोग लगाएं। तो आपको शत्रुओं पर जल्द ही विजय मिल जाएगी। आपके दुश्मनों पर आपको जीत हासिल हो जाएगी।

सफलता मिलने के लिए

अगर आप कड़ी मेहनत कर रहा है फिर भी आपको सफलता मिल नहीं रही है। तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक नींबू 4 लौंग लगाएं और 21 बार ओम श्री हनुमते नमः मंत्र का जाप करें तो आपको आपकी मेहनत के अनुसार फल मिलने लगेगा।

सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी समस्याओं को दूर करने के लिए 4 लौंग डालकर भगवान हनुमान की आरती करें। ऐसा करने से भगवान हमेशा आप पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे और सभी समस्याएं दूर होंगी।

(Disclaimer: यहां पर दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Read More – Astrology :इन 3 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, सूर्यदेव करने जा रहे कन्या राशि में गोचर

- Advertisement -

More articles

Latest article