Saturday, April 1, 2023

Peepal Ka Ped: अगर घर की छत या दीवार पर उग रहा है पीपल का पेड़, हो जाए अलर्ट

Must read

- Advertisement -

Pipal ko Hatane ke Upay: कुछ पेड़ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर में लगाना बहुत ही अशुभ माना जाता है। वैसे तो सनातन धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत ही शुभ माना जाता है।लेकिन अगर यह पेड़ कभी आप के छत या घर की दीवार पर आए तो इसे हटा देना चाहिए क्योंकि ऐसा होना बहुत ही अशुभ माना जाता है। कहते हैं सैकड़ों देवी देवता पीपल में वास करते हैं। इसीलिए लोग कहते हैं कि पीपल के पेड़ को काटना नहीं चाहिए और उसे हटाना नहीं चाहिए। तो आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ नियम इसे कैसे हटाए।

दूसरी जगह कर दे स्विफ्ट

- Advertisement -

अगर पीपल का पेड़ आपके छत या दीवार पर उग आए तो थोड़ा बड़ा हो जाने पर इसे खोदकर कहीं दूसरी जगह लगा दे। जहां पर खुला मैदान हो ऐसा करने से वह पेड़ भी नष्ट नहीं होगा और आप भी पाप के भागीदार नहीं बनेंगे। इतना ध्यान रखें कि इस पीपल के पेड़ को कुल्हाड़ी यारी से नहीं काटना चाहिए।

15 दिन तक करें पेड़ की पूजा

अगर अनजाने में घर पर पीपल उग आए तो इसकी 15 दिन तक पूजा करनी चाहिए। इस पर कच्चा दूध अर्पित करें विधि विधान से पूजा करें ऐसा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

पीपल के पेड़ के उगने का अर्थ

अगर आपके घर की छत या दीवार पर पीपल का पेड़ उग जाए तो बहुत ही अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पीपल का पेड़ उग ना बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर पर आर्थिक दिक्कतें भी आ सकती हैं परिवार की प्रगति रुकने का संकेत भी मिल सकता है।

भगवान विष्णु की करें आराधना

पीपल के पेड़ को दूसरी जगह लगाने से पहले भगवान विष्णु और गुरुदेव की आराधना जरूर करनी चाहिए। इसे हटाने के लिए रविवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। जब आराधना कर ले उसी के बाद ही पीपल के पेड़ को हटाए।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Up Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है। )

Read More-Vastu Tips: घर में ये चीजें बन सकती हैं कंगाली का कारण, इंसान को कर देती हैं बर्बाद

- Advertisement -

More articles

Latest article