इस दुनिया में कोई भी घटना घटने के पीछे एक कारण होता है। इसी प्रकार वास्तु शास्त्र में बताया गया है हर चीज, हर घटना का कोई ना कोई महत्व होता है। रोजाना आप आस-पास जो कुछ भी देखते हैं वो चीजें भविष्य की तरफ इशारा करती हैं। वहीं इनमें से कुछ संकेत अशुभ भी होते हैं तो कुछ संकेत बेहद शुभ माने जाते हैं। हम आपको आज कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं…
अगर दिखे बछड़े को दूध पिलाती गाय
घर से निकलते समय दूध का दिखना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि आप किसी अच्छे काम के लिए घर से निकल रहे हों और इस दौरान गाय अपने बछड़े को दूध पिलाते दिख जाए तो आप जिस काम के लिए जा रहे हैं वो काम जरूर बन जाएगा।
छींक आना
वैसे तो हर घर में कहा जाता है निकलते वक्त एक छींक का आना अशुभ माना जाता है मगर उसी समय यदि दो छींक एक साथ आती हैं तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो समझ लीजिए आपकी किस्मत चमकने वाली है।
दिख जाए अगर मंदिर की घंटी
घर से निकलते ही आपको यदि मंदिर की घंटियां सुनाई दें तो समझ लीजिए कि आपके सभी कार्य पूरे जाएंगे।
अगर दिखे फूलों की माला
घर से निकलते वक्त फूलों की माला दिखना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इससे आपकी लाइफ में कोई अच्छा अवसर आने वाला है।
कबूतर की बीट
यदि घर से निकलते ही कबूतर आप पर बीट कर दे तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इससे आपको यह धन-लाभ हो सकता है।
इसे भी पढ़ें:- समंदर किनारे सुरभि चंदना ने बिकिनी में फोटो शेयर कर मचाया तहलका, देखें फोटोज