अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से 21 दिसंबर यानी की आज की रात काफी अद्भूत है। ये रात सबसे लंबी होने वाली है। जिस वजह से दुनिया भर के तमाम खगोल वैज्ञानिकों की नजरें आज अंतरिक्ष में टिकी है क्योंकि आज रात अंतरिक्ष में ऐसा अद्भूत नजारा पहली बार दिखेगा। जो बीते 800 साल में पहली बार होने जा रहा है। दरअसल आज रात अंतरिक्ष के सौरमंडल में दो सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति और शनि एक साथ देखने को मिलेंगे। इन दोनों के देखकर ऐसा लगेगा कि ये बेहद ही करीब आ गए है। जिस वजह से वैज्ञानिकों को ये दुर्लभ घटना देखने को मिलेगी और यहीं कारण है कि ये रात सबसे लंबी होगी।
खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक, अतरिंक्ष में शनि और बृहस्पति ग्रह के बीच की दूरी करोड़ों किलोमीटर की होगी लेकिन पृथ्वी से देखने पर ऐसा लगेगा यह दोनों ग्रह काफी ज्यादा करीब आ गए है।.3दोनों ग्रह की इस स्थिति को खगोल वैज्ञानिकों ने महा-संयोजन यानी ग्रेट कंजक्शन कहा है। एमपी बिड़ला तारामंडल के निदेशक देबी प्रसाद दुआरी के मुताबिक, जब दो खगोलीय पिंड पृथ्वी के एक-दूसरे से बहुत करीब होते है तो उस घटना को कंजक्शन कहा जाता है। शनि और बृहस्पति के इस तरह के मिलन को डबल प्लेटनेट या ग्रेट कंजक्शन कहते है।
भारत में आम लोग भी अंतरिक्ष की इस घटना को 21 दिसंबर को सूर्यास्त के बाद देख सकते है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, 21 दिसंबर की शाम को पश्चिम दिशा में क्षितिज के बिल्कुल नीचे दो ग्रहों को एक-दूसरे से मिलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान सौरमंडल के दो ग्रह बृहस्पति और शनि 0.1 डिग्री की स्थिति में दिखाई देगा। अगले दो हफ्ते इन दोनों ग्रह के लिए काफी खास है। दो हफ्तों में उनकी कक्षाएं अधिक निकट होगी। जिस वजह से दोनों काफी करीब दिखेंगे। ऐसा तब तक होगा जब दोनों ग्रह एक डिग्री के दसवें हिस्से के बराबर नहीं हो जाते।
ये भी पढ़ें:-साल के आखिरी सूर्यग्रहण पर गुरु चंडाल योग, इन 6 राशियों को रहना होगा सावधान, जानें समय