Kale Til Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में तिल का बहुत ही महत्व है। माघ के महीने में तिल की बहुत ही आवश्यकता पड़ती है। मकर सक्रांति के तिल और गुड़ का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। वही काले तिल शनिदेव को बहुत ही प्रिय है। माघ के महीने में काले तिल का उपयोग करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आज हम इस आर्टिकल में काले तिल से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनको करने से आपको आर्थिक संकट से छुटकारा मिल जाएगा।
काले तिल के टोटके
-अगर आपको बहुत ही परेशानियां हैं और आप बुरे वक्त से परेशान हो चुके हैं। तो आप शनिवार के दिन ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करते हुए दूध में काले तिल मिलाकर पीपल पर चढ़ा दे। इससे आपको कष्टों से छुटकारा मिल जाएगा।
-अगर आपके ऊपर राहु- केतु की बुरी दृष्टि चल रही है तो आप शनिवार के दिन काले तिलों का दान करें। इससे आपको राहु – केतु के प्रकोप से राहत मिल जाएगी और पितृदोष जो आप पर लगा है उसके भी कष्ट कम हो जाएंगे।
-जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष और शनि की ढैया और साढ़ेसाती चल रही है।तुरंत ही शनिवार के दिन बहते जल में काले तिल को प्रवाहित कर दें इससे आपको तुरंत ही राहत मिल जाएगी। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी।
-अगर आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाना है तो उसके लिए आप थोड़े काले तिल और उड़द काले कपड़े में बांधकर किसी गरीब को दान कर दे उसी के साथ कुछ पैसे भी दान कर दें। इससे आपको गरीबी से छुटकारा मिल जाएगा। ऐसा कुछ शनिवार तक करें।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Up Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)