Garuda Purana: अठारह पुराणों में गरुड़ पुराण का भी मनुष्य के जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। गरुड़ पुराण में कई ऐसी महत्वपूर्ण बातें लिखी हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आपका जीवन सफल हो जाएगा। गरुड़ पुराण में हमारे कर्मों के फल के बारे में भी लिखा है और उनके निवारण के बारे में भी लिखा है। गरुड़ पुराण के अनुसार कुछ ऐसी आदतें हैं जो इंसान को कंगाल बना देती हैं। कुछ आदतें हमारी गरीबी की वजह बन जाती हैं। आइए जानते हैं वह कौन-कौन से आते हैं जो तुरंत ही छोड़ देनी चाहिए।
इन आदतों से बन सकते हैं गरीब
लालच करना
अभी भी इंसान को लालच नहीं करना चाहिए। लालच करना बहुत ही बुरी बात होती है। हम लोग लालच के चक्कर में कई सारी गलतियां कर देते हैं जिन के बाद हमारे पास से पैसा तुरंत ही चला जाता है। पैसों का जितना ज्यादा लोग लालच कहते हैं उतना ही दूर जाता है।
अहंकार करना
कहते हैं की अहंकार तो रावण का भी नहीं चला तो फिर इंसान का कैसे चल पाएगा। रावण भी अहंकारी था उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी। अहंकारी व्यक्ति ज्यादा दिन तक सुखी नहीं रह पाता है।
गंदगी में रहना
माता लक्ष्मी कभी भी गंदगी में नहीं आती हैं। लक्ष्मी जी गंदगी से दूर भाग जाती हैं। गंदे कपड़े पहनना और रोज ना नहाना ये आदतें आप को गरीब बना सकती हैं। आप ने भले ही फटे पुराने कपड़े पहने हो लेकिन उन्हें साफ सुथरा करके पहनना चाहिए।
शोषण करना
दूसरे व्यक्तियों का शोषण करने वाले लोग कभी भी खुश नहीं रहते हैं। गरीबों और असहाय लोगों को सताना बिल्कुल भी ।अच्छा नहीं होता है। भले ही आप ऐसे धन कमा सकते हैं लेकिन यह धन ज्यादा दिन तक आपके पास रुकेगा और आपको कंगाल बना देगा।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओ और जानकारियों पर आधारित है। Up Varta news इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-Planet Transit 2022: ये तीन ग्रह एक ही राशि में करेंगे गोचर, इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत