Shani Margi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर शनि देव मार्गी होते हैं तो 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है कुछ राशियों पर तो अच्छा प्रभाव पड़ता है तो कुछ राशियों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इस बार शनिदेव अगले महीने धनतेरस के दिन मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे इन चार राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन चार राशि वालों की शनिदेव के मार्गी होने से किस्मत बदल जाएगी। आइए उनका राशि वालों के बारे में जानते हैं।
मेष राशि
धनतेरस पर शनि ग्रह मार्गी होने जा रहे हैं इससे मेष राशि वालों की किस्मत खुल जाएगी और बिजनेस में भी आपको बहुत अच्छा मुनाफा होने वाला है। आप लोग नए बिजनेस को खोलने के बारे में सोच सकते हैं। अगर आपका कहीं कचहरी मुकदमा चल रहा है तो उससे भी आपको छुटकारा मिल जाएगा।
सिंह राशि
शनिदेव के मार्गी होने से सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ होने वाला है। सिंह राशि के जातकों को आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा। नौकरी के भी अवसर मिल सकते हैं। थोड़ा पैसे के खर्चे पर अंकुश लगाना चाहिए। इस राशि के जातकों के लिए दीपावली शुभ होने वाली है।
वृश्चिक राशि
शनिदेव के मार्गी होने से वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। कारोबार से जुड़ी योजनाएं भी सफल होने वाली। आप लोग जिस काम के बारे में सोच रहे हैं उस काम में भी आपको सफलता मिल जाएगी। आप वाहन खरीद सकते हैं।
मीन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि के लिए शनिदेव का मार्गी होना और भी अच्छा होने वाला है। आपको नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं और अपने करियर को भी आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। आपको प्रमोशन भी मिल सकता है।
(Disclaimer : यहां पर दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओ और जानकारियों पर आधारित है। UPvarta News इसकी पुष्टि नहीं करता।)
Read More-Shani dev को खुश रखने के लिए शनिवार के दिन करें ये दो काम, दूर होगी विपत्ति