Shani Sade Sati, Shani Dhaiya Effect: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू होती है तो कुछ राशि के जातकों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन कुछ ऐसी राशियां जिन पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। इन राशियों पर शनि देव को प्रसन्न रहते हैं जब साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू होती है तो इन राशियों के जातकों पर ज्यादा अधिक बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि वह कौन-कौन सी राशियां हैं।
तुला राशि:तुला राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। तुला राशि के स्वामी भी शुक्र है और शनि की उच्च राशि मानी जाती है शनि और शुक्र दोनों के बीच बेहद गहरी मित्रता है जिसके चलते इस राशि के जातकों पर ज्यादा अधिक बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।
मकर राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं इसीलिए इस राशि पर शनि देव की विशेष कृपा रहती हैं। अगर इस राशि पर साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू होती है तो ज्यादा अधिक कष्ट झेलना नहीं पड़ता है। इनके जीवन में कभी भी कोई अपनी जटिल समस्या नहीं आती है जिसका यह सामना ना कर पाए।
वृषभ राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। शनिदेव और शुक्र देव की बेहद अच्छी मित्रता है जिसके चलते जब शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चलती है तभी इन्हें ज्यादा अधिक कष्ट झेलना नहीं पड़ता है।
धनु राशि: राशि के जातक को भी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से ज्यादा बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। शनिदेव इन पर विशेष कृपा बनाए रखते हैं। दरअसल धन के स्वामी देव गुरु बृहस्पति माने जाते हैं शनि और गुरु का सम संबंध कहलाता है। इन दोनों ग्रहों के बीच कभी भी भर नहीं होता है जिसके चलते भगवान शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के स्वामी शनि देव कहे जाते हैं। कुंभ राशि के जातकों पर शनिदेव की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रकोप ज्यादा अधिक नहीं रहता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में भी इस राशि के जातकों को ज्यादा आर्थिक समस्या नहीं होती हैं आर्थिक तंगी नहीं झेलनी पड़ती हैं।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UpVartaNews इसकी पुष्टि नहीं करता।)
Read More-Astrology :13 नवंबर तक तुला राशि में बुध देव के गोचर करने से इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत