सावन का महीना बहुत पवित्र माना जाता है और भगवान शिव को मनाने के लिए इस महीने में श्रद्धालु अनेक प्रकार की पूजन सामग्री अर्पित करते हैं। 14 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने जा रहा है और भगवान भोलेनाथ के भक्त अपने महादेव को मनाने के लिए अनेक प्रकार के उपाय करते हैं। लेकिन अगर सावन के महीने में घर में सुख शांति चाहते हो तो आप इस पौधे को लगा लीजिए तो आपके घर में सुख शांति का वास होने लगेगा और आप मालामाल हो जाएंगे भगवान भोलेनाथ की कृपा आप पर बनी रहेगी।
बेलपत्र का लगाएं पौधा
सावन के महीने में घर में अगर आप लोग बेलपत्र का पौधा लगाएंगे तो आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी। बेलपत्र भगवान शिव को भी काफी प्रिय है सावन के महीने में भगवान शिव को मनाने के लिए भक्त दूर-दूर से बेलपत्र लाते हैं और भगवान शिव को चढाते हैं। भगवान शिव के पौधे को अगर आप घर में लगाएंगे तो और भी शुभ होंगे इससे आपके घर में कई सारी लाभ होंगे। शिव पुराण के अनुसार घर में बेलपत्र के पौधे से वास्तु दोष मिट जाता है। आपके घर पर मंडरा रहे संकट दूर हो जाते हैं।
बेलपत्र का पौधा घर में लाएगा सुख शांति
बेलपत्र भगवान शिव को भी काफी प्रिय है बेलपत्र का पौधा वास्तु दोष को भी मिटा देता है। जिस घर में बेलपत्र का पौधा होता है उस घर में भगवान शिव की कृपा रहती है। बेलपत्र के पौधे से मां लक्ष्मी का वास होता है। बेलपत्र के पौधे से कभी आर्थिक कष्ट नहीं होता है घर में अन्न धन का भंडार भरा रहता है। घर में बेलपत्र का पौधा लगाने से बुरे कर्मों का असर नष्ट हो जाता है। बेलपत्र के पौधे में कई देवी-देवताओं का वास पाया गया है। जिस घर में बेलपत्र का पौधा होता है उस घर में टोने टोटके जैसी बुरी चीजों का असर नहीं होता है। कुंडली में लगे चंद्र दोष भी खत्म हो जाते हैं। अगर आप लोग घर में धन की आवक बढ़ाना चाहते हैं तो उसे धन के स्थान पर लगाना चाहिए।
Read More-मंगल- बुध इन 2 राशियों में करने जा रहा है गोचर,4 राशियों के जातकों पर पड़ेगा प्रभाव