Samudrik Shastra About Nails Shape: लोग हस्तरेखा विज्ञान के द्वारा तो अपने भाग्य के बारे में जान लेते है। हम लोग सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अपने शरीर के निशान को भी देखकर अपने भाग्य के बारे में जान लेते हैं। जैसे शरीर में मौजूद तिल के चिन्ह से भी जान लेते है कि हमारा भाग्य कैसा है। उसी तरह नाखूनों के इस निशान से भी हम जान लेते हैं कि हमारा भाग्य कैसा है। आप लोगों ने अक्सर देखा हुआ कि नाखूनों में सफेद रंग के निशान होते हैं यह निशान भी इंसान के बारे में बहुत कुछ बता देते हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी उंगली में यह निशान कैसा संकेत देता है।
तर्जनी अंगुली
-सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की तर्जनी उंगली में सफेद रंग का निशान होता है ऐसे लोगों का भाग्य बहुत ही अच्छा होता है। यह लोग अपने जीवन में बहुत अच्छी सफलता पाते है।
कनिष्ठा अंगुली
किसी भी इंसान की कनिष्ठा अंगुली में अगर सफेद रंग का चिन्ह है तो उसके जीवन में कभी भी ज्यादा कष्ट नहीं आते हैं। सभी कार्य क्षेत्र में उसे सफलताएं मिलती हैं। यह निशान शुभ संकेत की तरफ इशारा करता है।
मध्यमा अंगुली
-अगर किसी भी इंसान की मध्यमा यानी बीच की उंगली में सफेद रंग का निशान होता है तो बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।
अंगूठा
-जिन लोगों के अंगूठे पर सफेद रंग का निशान होता है। ऐसे लोग जिस वस्तु को पाने की कामना करते हैं वह उन्हें मिल जाती है।
अनामिका अंगुली
-जिन लोगों की अनामिका अंगुली में सफेद रंग का निशान होता है ऐसे लोग यह सब प्रतिष्ठावान होते हैं। इन्हें समाज में बहुत ही सम्मान मिलता है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्यओ और जानकारियों पर आधारित है। Upvartanews इसकी पुष्टि नहीं करता है)
Read More-Vastu Tips : घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को इन 5 उपायों से करें दूर