Monday, May 29, 2023

Diwali 2022: किस दिन पड़ रही है दीपावली, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और लक्ष्मी जी की पूजा विधि

Diwali 2022: अक्टूबर के महीने में दीपावली का त्यौहार आने वाला है हम सभी लोग यही सोच रहे हैं कि किस दिन दीपावली पड़ेगी और किस समय माता लक्ष्मी जी की पूजा करनी चाहिए। आइए दीपावली की डेट और पूजा विधि के बारे में जानते हैं।

Must read

- Advertisement -

Diwali date 2022: सितंबर का महीना समाप्त हो चुका है और अक्टूबर का महीना शुरु हो रहा है। अब दीपावली भी बहुत पास आ चुकी है अक्टूबर के महीने में दीपावली पड़ने वाली है। अक्टूबर के महीना बहुत ही पावन माना जाता है अक्टूबर के महीने में कई सारे त्यौहार आते हैं। नवरात्रि चल रहे नवरात्रि के बाद अक्टूबर के महीने में दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीपावली में पड़ने वाली है। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि किस दिन दीपावली पड़ने वाली है और किस समय माता लक्ष्मी जी की पूजा करनी चाहिए।

जानिए कब पड़ रही है दीपावली

- Advertisement -

अक्टूबर के महीने में दीपावली पढ़ रही है हिंदू पंचांग के मुताबिक कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार दीपावली का त्यौहार 24 अक्टूबर को यानी दिन सोमवार को पड़ रहा है। Diwaliअमावस्या 24 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार के दिन पड़ रही है। दीपावली दीपों का त्यौहार होता है। इस दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। और हर घर में काफी धूमधाम से यह त्योहार मनाया जाता है।

दीपावली की पूजा का मुहूर्त

अमावस्या तिथि प्रारंभ-24 अक्टूबर दिन सोमवार 6:00 बजे से 2:44 मिनट तक।
निशिता काल-24 अक्टूबर को शाम 11:29 से रात 12:31 तक।
सिंह लग्न-24 अक्टूबर को 12:39 से 2:56 तक।
diwaliलक्ष्मी पूजन समय-शाम 6:52 से रात 8:07 मिनट तक।
प्रदोष काल- शाम 5:11 से रात 8:07 तक।
वृषभ काल-शाम 6:52 से रात 8:53 तक।

लक्ष्मी जी की पूजा विधि

दीपावली के दिन सुबह उठकर साफ कपड़े पहन कर इसके बाद लक्ष्मी जी की पूजा आरंभ करनी चाहिए। पूजा करते समय माता लक्ष्मी जी के मंत्र का उच्चारण करना चाहिए और आरती के साथ-साथ माता लक्ष्मी जी का पाठ करना चाहिए। diwaliदीपावली के दिन दान पुण्य भी करना चाहिए बहुत ही शुभ होता है। इस दिन माता लक्ष्मी जी और गणेश जी की पूजा करनी चाहिए नई मूर्ति लाकर घर में पूजा करनी चाहिए।

- Advertisement -

More articles

Latest article