साल 2020 जीवन की दृष्टि से काफी भयानक साबित हुआ है। जहां एक तरफ दुनियाभर में कोरोनावायरस जैसी महामारी फैल चुकी है। तो वहीं प्राकृतिक आपदा भी एक के बाद एक लोगों को झेलने पड़ रही है। हाल ही में भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण लगा था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी लेकिन अब 14 दिन बाद दुनिया के कई हिस्सों में चंद्र ग्रहण लगने जा है। जिसका प्रभाव भी देखने को मिलेगा। दरअसल 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। जो साल का चौथा ग्रहण होगा। जिसका असर राशियों पर होगा।
5 जुलाई को लगने वाले चंद्र ग्रहण का असर धनु राशि पर होगा। 30 जून को ही धनु राशि के देव गुरु बृहस्पति ने अपनी राशि में प्रवेश किया है। इस जगह पर पहले राहु मौजूद था लेकिन अब राहु की दृष्टि बृहस्पति पर है। जिसकी वजह से धनु राशि के लोग प्रभावित होंगे। इस दौरान इन लोगों का चंद्र कमजोर हो जाएगा। जिसके चलते मन अशांत और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। इसलिए इस अवस्था से बचने की कोशिश करें। कमजोर चंद्रमा वाले लोग चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए सफेद वस्त्रों का दान करें, भगवान शिव की पूजा करें और पूर्णिमा को चंद्रमा को जल अर्पित करें। ऐसा करने से चंद्रमा की अशुभता कम होती है।
चंद्र ग्रहण: समय
उपच्छाया से पहला स्पर्श: 08:38 प्रात:
परमग्रास चन्द्र ग्रहण: 09:59 प्रात:
उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श: 11:21 प्रात:
ग्रहण अवधि: 02 घण्टे 43 मिनट 24 सेकेंड
सूतक मान्य नहीं
5 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण है। ऐसे में ग्रहण से पहले सूतक को नहीं माना जाता। इसलिए इस समय भोजन और पूजा आदि कार्य किए जा सकते हैं। लेकिन गर्भवती महिलाएं विशेष ध्यान रखें और नियमों का पालन करें।
ये भी पढ़ें:-सूर्य ग्रहण हुआ समाप्त, अब 14 दिन बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, धार्मिक दृष्टि से जानें क्या है महत्व