Wednesday, March 29, 2023

Tulsi Tips: तुलसी के पौधे को लगाने से पहले जाने ये नियम, छूने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

Tulsi Tips: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की बहुत बड़ी मान्यता है। तुलसी के पौधे को लगाते समय और छूते समय विशेष चीजों का ध्यान रखना चाहिए। भूलकर भी ये गलतियां नहीं करनी चाहिए।

Must read

- Advertisement -

Tulsi Tips: तुलसी के पौधे की हिंदू धर्म में काफी मान्यता है और इस पौधे को पूरी श्रद्धा के साथ पूजा जाता है। तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी जी का स्वरूप भी माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में माता लक्ष्मी जी हमेशा वास करती हैं। आज हम इस आर्टिकल में तुलसी से जुड़े कुछ नहीं है बताने जा रहे हैं जिन्हें जरूर करना चाहिए।

तुलसी को लगाते समय रखे इन चीजों का ध्यान

- Advertisement -

तुलसी के पौधे को लगाते समय इन चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को गुरुवार के दिन लगाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और भगवान Tulsiविष्णु को तुलसी जी अति प्रिय हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को कभी भी प्लास्टिक के गमले में नहीं लगाना चाहिए। तुलसी के पौधे को मिट्टी के गमले में ही लगाना चाहिए। गमले पर हल्दी और नींबू के मिश्रण से श्री कृष्ण लिखना बेहद शुभ माना जाता है।

तुलसी को छूने से पहले अपनाए ये नियम

तुलसी के पौधे को कभी भी सूर्यास्त के बाद नहीं छूना चाहिए। रात के वक्त पौधे को पानी ना डालें और ना ही उसके पत्ते तोड़े इतना ही नहीं गंदे हाथों से भी तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए। तुलसी के पौधे की पूजा नहाने के बाद ही करनी चाहिए।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Vastu Tips: सुबह उठते ही भूल कर भी ना करें ये काम,भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान, रुष्ट हो जाती है माता लक्ष्मी

- Advertisement -

More articles

Latest article