जब कार्यक्षेत्र और व्यापार में काम का दबाव बढ़ने के कारण जिंदगी में नीरसता आ जाती जिससे किसी भी काम न तो मन लगता है और न ही स्वास्थ्य ही ठीक रहता है। इसी वजह से आपको अपने आसपास सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाना बेहद आवश्यक हो जाता है। हमारे वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे उपाय उपाय बताए गए जोकि बेहद आसान हैं, जिनसे नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर आप सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ा सकते हैं। हम आपको बताते हैं इन वास्तु उपाय के बारे में। ध्यान रहे कि घर या कार्यालय में खूब रोशनी होनी चाहिए क्योंकि जितनी अधिक रोशनी होती उतनी सकारात्मकता फैलेगी। रोजाना थोड़ी देर स्वच्छ हवा और सूरज की रोशनी में जरूर जाएं।
इसे भी पढ़ें:- Vastu dosh: इन 5 उपायों से दूर भगाएं नेगेटिव एनर्जी, बनने लगेंगे सारे बिगड़े काम
अपने घर या प्रतिष्ठान में प्रतिदिन सुबह और शाम धूप जरूर जलाएं। जब आप पूजा करें तो इस बात ध्यान रखें कि कुछ देर के लिए घंटी जरूर बजाएं। कहा जाता है कि शंख और घंटी की आवाज से नकारात्मक ऊर्जा दूर करती है। ऐसा भी माना जाता है कि अगर घर में शंख है तो आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं। अगर आपके घर के किसी भी कोने में अंधेरा रहता है तो वहां हर सप्ताह गंगाजल जरूर छिड़कें। जब सूर्य उदय हो जाये तब कटोरी में गंगाजल लेकर रखें और कुछ देर बाद इसका पूरे घर में छिड़काव अवश्य करें। माना जाता है कि घर में कर्पूर के टुकड़े रखने मात्र से मन शांत होता है। ध्यान रखें कि आपके सोने बेड के नीचे काफी कबाड़ कभी न रखें।
कभी भी कमरे के भीतर गमले में पौधे कभी न रखें। भोजन करने से पहले देवी-देवताओं को भोग अवश्य लगाएं। कभी भी सूर्यास्त के बाद स्त्रियों को अपने बालों में कंघा नहीं करना चाहिए। शौचालय का दरवाजा हमेशा बंद रखें। यदि पेड़-पौधे सूख जाएं तो उन्हें फ़ौरन हटा दें। घर में श्री यंत्र जरूर रखें। लॉफिंग बुद्धा रखना भी काफी शुभ माना जाता है। सुबह और शाम अगरबत्ती या धूप अवश्य जलाएं।
इसे भी पढ़ें:- Vastu Tips: कर्ज से मुक्ति दिलाएंगे वास्तु के ये पांच उपाय, भरने लगेगी खाली तिजोरी