हर कोई सपने (Dreams) देखता है और इसके पीछे कई कारण भी होते हैं। यह हमारे अवचेतन मन में चल रहे विचार और दिन में हुई किसी घटना या किसी याद से भी जुड़े हुए होते हैं। ऐसा भी होता है कि एक जैसे सपने बार-बार आएं या कुछ अलग सपने आएं। तब ऐसे सपनों का विशेष अर्थ होता है। स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) के अनुसार कई लोगों को सपने में बार-बार नाग दिखाई देते हैं। सांप का सामान्य तौर पर नजर आना ही कई लोगों को डरा देता है, ऐसे में सपने में इनका आना चिंता का विषय हो सकता है।
सपने में सांप दिखे तो करें ये उपाय
सपने में बार-बार सांप दिखें तो इससे बचने के लिए एक उपाय बहुत ही कारगर है। इसके लिए चांदी के 2 नाग बनवाएं, साथ ही एक स्वास्तिक भी बनवाएं। एक थाल में चांदी के नागों को रखें और स्वास्तिक को दूसरे थाल में रखें। इसके बाद इनकी पूजा करें। चांदी के नागों को कच्चा दूध चढ़ाएं। स्वास्तिक पर बेलपत्र चढ़ाएं। दोनों थाल को सामने रखकर ‘ऊं नागेंद्रहाराय नम:’ का सच्चे मन से जाप करें। फिर चांदी के सांपों को किसी मंदिर में जाकर शिवलिंग पर अर्पित कर दें। वहीं स्वास्तिक को गले में पहन लें। इस उपाय को नाग पंचमी के दिन करना बेहद लाभकारी माना जाता है।
इस दिन कर सकते हैं पूजा
इस बार 13 अगस्त को नाग पंचमी (Nag Panchami 2021) है जो आपको इस प्रकार के सपनो से बचा सकती है। इस दिन व्रत-पूजा कर सकते हैं। इस दिन अष्ट नागों की पूजा की जाती है। आप चतुर्थी को दिन में भोजन कर लें और इसके बाद पंचमी को पूरा दिन व्रत रखकर शाम को व्रत का पारण करें। वहीं पूजा के लिए नाग की तस्वीर या मूर्ति को चौकी पर रखें। उस पर हल्दी, कुमकुम, रोली, चावल और फूल चढ़ाएं। इसके बाद कच्चे दूध में घी और शक्कर मिलाकर नाग देवता को चढ़ाकर आरती करें और साथ में कथा भी जरूर सुनें।
इसे भी पढ़ें:- Arjun Kapoor ने Janhvi Kapoor की इस आदत का किया खुलासा, नहाते समय एक्ट्रेस करती है ये काम