Saturday, April 1, 2023

Shani Gochar 2023: कल 17 जनवरी से इन 5 राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, धन की हो सकती है हानि

शनि के गोचर करने से इन पांच राशियों के बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। 3 राशियां साढ़ेसाती और 2 राशियां शनि की ढैय्या की चपेट में आने वाली हैं। आइए उन राशि के जातकों के बारे में जानते हैं...

Must read

- Advertisement -

Sani Gochar 2023: कल मंगलवार यानी 17 जनवरी से शनि देव कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 30 साल बाद शनि देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि देव 14 जनवरी से मकर राशि से निकलकर अब 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि के गोचर करने से इन पांच राशियों के बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। 3 राशियां साढ़ेसाती और 2 राशियां शनि की ढैय्या की चपेट में आने वाली हैं। आइए उन राशि के जातकों के बारे में जानते हैं…

वृश्चिक राशि

- Advertisement -

कुंभ राशि में शनि देव का गोचर करना वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत ही बुरा साबित होने वाला है। वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। इस राशि के जातकों को दिल और छाती की बीमारियों से पीड़ित होना पड़ सकता है। खानपान का विशेष ध्यान रखें इस संपत्ति का विवाद बढ़ सकता है।

कर्क राशि

कुंभ राशि में शनि का गोचर करना कर्क राशि वालों पर भारी पड़ने वाला है। कर्क राशि वालों पर ढैय्या लगने वाली है। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपकी सेहत खराब हो सकती है मुश्किल दिनों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है।

मकर राशि

शनिदेव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं ऐसी स्थिति में मकर राशि वालों के लिए शुभ साबित नहीं होने वाला है। मकर राशि वालों को साढेसाती से राहत नहीं मिलेगी। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है दुर्घटना होने की संभावना है। घर में कलह पैदा हो सकती है। लापरवाही बरतने पर नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

शनि देव कुंभ राशि में कल से गोचर करेंगे ऐसी स्थिति में मिथुन राशि वालों पर थोड़ा बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि वालों को थोड़ा खर्चे पर कंट्रोल करना चाहिए। धन निवेश करने से पहले थोड़ा सतर्क हो जाएं।

मीन राशि

शनिदेव का गोचर का नाम मीन राशि वालों के लिए बहुत ही बुरा साबित होने वाला। मीन राशि वालों पर पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होने वाला है। आप अगर कोई काम शुरू करेंगे तो आपको सफलता नहीं मिलेगी स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। नौकरीपेशा लोग संभलकर करें और उनका ट्रांसफर हो सकता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मानता और जानकारियों पर आधारित है। Up Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Maa Laxmi Vastu Tips:भूलकर भी इस दिशा में ना लगाएं मां लक्ष्मी की फोटो,गरीबी नहीं छोड़ेगी पीछा

- Advertisement -

More articles

Latest article