Mouni Amavasya: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माघ के महीने में पड़ने वाली अमावस्या को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से सभी पापों का नाश हो जाता है। इस बार मौनी अमावस्या पर 30 साल बाद खप्पर योग बन रहा है। वहीं इस बार सनी भी कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मौनी अमावस्या 21 जनवरी दिन शनिवार सुबह 6:19 से शुरू हो जाएगी और 22 जनवरी 2023 रात 2:25 पर समाप्त होगी।
मौनी अमावस्या को करें ये उपाय
मौनी अमावस्या के दिन सुबह उठकर जल्दी स्नान करके गायत्री मंत्र का जाप करें और फिर सूर्य भगवान को अर्घ्य दे। इससे सूर्य भगवान काफी खुश होते हैं।
-अमावस्या को पितरों का दिन माना जाता है इस दिन किए गए उपायों से पितृदोष – कालसर्प दोष खत्म हो जाता है। इसीलिए इस दिन इनका निमित्त श्राद्ध जैसे अवश्य करना चाहिए।
-हो सके तो इस दिन पिंडदान भी करना चाहिए ऐसा करने से पितृ देवता खुश होते हैं। इस दिन काले वस्त्रों का भी दान करना चाहिए काले तिल और तिल के लड्डू भी दान करने चाहिए। भोजन आदि का भी दान करना चाहिए।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Up Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)