Saturday, April 1, 2023

Maa Laxmi Vastu Tips:भूलकर भी इस दिशा में ना लगाएं मां लक्ष्मी की फोटो,गरीबी नहीं छोड़ेगी पीछा

Man Lakshmi Ldol Vastu Tips: घर में किसी भी देवी देवता की प्रतिमा सही दिशा में ही लगानी चाहिए। नहीं तो आपके घर में कभी बरकत नहीं होगी और आपको हमेशा ही कष्टों का सामना करना पड़ेगा। घर में मां लक्ष्मी जी की प्रतिमा किस दिशा में लगानी चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में...

Must read

- Advertisement -

Maa Laxmi Vastu Tips: कहा जाता है जिस पर माता लक्ष्मी जी की कृपा होती है। उसकी रातों-रात ही किस्मत पलट जाती है। माता लक्ष्मी इंसान को पल भर में राजा और राजा को रंक बना देती हैं। लेकिन माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रतिमा को उचित स्थान पर विराजमान करना चाहिए। आइए आज हम इस आर्टिकल में मां लक्ष्मी जी की प्रतिमा से जुड़े कुछ उपाय जानते हैं।

इस दिशा में लगानी चाहिए मां लक्ष्मी की प्रतिमा

- Advertisement -

वास्तु शास्त्र के अनुसार महालक्ष्मी जी की प्रतिमा को हमेशा उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए। उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी जी को विराजमान करना बहुत ही शुभ माना जाता है और धन-धान्य की कमी कभी भी आपके घर में नहीं रहती है। इस चीज का भी ध्यान दें कि मां लक्ष्मी जी की एक से अधिक प्रतिमा नहीं होनी चाहिए। ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है। जहां पर लक्ष्मी जी की प्रतिमा रखी हो वहां पर शुक्रवार को सुंदर रंगोली बनानी चाहिए और माता की पूजा करनी चाहिए। मंदिर में मां लक्ष्मी को दाहिने और भगवान विष्णु की मूर्ति विराजमान करनी चाहिए। वही बाई और उनके पुत्र समान भगवान गणेश की प्रतिमा को प्रतिष्ठित करना चाहिए।

इस दिशा में ना लगाएं भूलकर भी फोटो

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी दक्षिण दिशा में मां लक्ष्मी जी की तस्वीर को नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से इसके अशुभ परिणाम भी आपको भोगने पड़ते हैं। घर में कभी भी मां लक्ष्मी की तस्वीर को खड़ी हुई नहीं लगानी चाहिए।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Up Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Vastu Tips: सुबह उठते ही भूल कर भी ना करें ये काम,भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान, रुष्ट हो जाती है माता लक्ष्मी

- Advertisement -

More articles

Latest article