Tuesday, March 28, 2023

 Makar Sankranti 2023: मकर सक्रांति के दिन भूलकर भी ना करें ये काम,घर से चली जाएंगी मां लक्ष्मी

Makar Sankranti 2023: इस बार मकर संक्रांति का त्यौहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं उसी दिन मकर सक्रांति मनाई जाती है इस दिन दान का बहुत बड़ा महत्व है। लेकिन मकर सक्रांति के दिन भूलकर भी कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए।

Must read

- Advertisement -

Makar Sankranti 2023: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का त्योहार वैसे तो 14 जनवरी को मनाया जाता था लेकिन अब की बार 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। मकर राशि में सूर्य के प्रवेश के साथ ही शादी ,ग्रह प्रवेश, घर बनाना,घर खरीदना और मुंडन आदि जैसे शुभ कार्य इस दिन से शुरू कर दिए जाते हैं। मकर सक्रांति के दिन दान दक्षिणा और स्नान आदि का बहुत बड़ा महत्व होता है। इस बार मकर सक्रांति 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। 14 जनवरी 2023 को रात 8:53 पर शुरू होगी और शुभ मुहूर्त 15 जनवरी सुबह 6: 47 से शुरू होगा। इसका समापन शाम 5:40 पर होगा वही पूर्ण काल 7:15 से सुबह 9:06 तक रहेगा। इस दिन भूलकर भी कुछ ऐसे काम नहीं करने चाहिए नहीं तो माता लक्ष्मी जी रुष्ट हो जाती हैं।

पेड़ की कटाई ना करें

- Advertisement -

मकर सक्रांति के दिन पेड़ों को काटना बहुत ही अशुभ माना जाता है इस दिन तुलसी के वृक्ष को भी नहीं तोड़ना चाहिए।

किसी को खाली हाथ ना लौटाए

मकर सक्रांति के दिन अगर कोई भी आपके दरवाजे पर भिखारी या कोई साधु बुजुर्ग आ जाता है तो उसे खाली हाथ नहीं लौट आना चाहिए। ऐसा करने से भगवान रुष्ट हो जाते हैं।

अपशब्द का ना करें प्रयोग

इस दिन भूलकर भी अपशब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस दिन किसी पर गुस्सा ना करें। आपके शब्दों से किसी के दिल को ठेस नहीं पहुंचने चाहिए।

तामसिक भोजन ना करें

इस दिन तामसिक भोजन को ग्रहण नहीं करना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन मांस का भी सेवन नहीं करना चाहिए। लहसुन और प्याज का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन शराब सिगरेट गुटका आदि चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन मसालेदार भोजन भी नहीं करना चाहिए।

गंगा स्नान

इस दिन भूलकर भी बिना स्नान के भोजन नहीं करने चाहिए। वैसे तो माना जाता है कि मकर सक्रांति के दिन नदी या गंगा स्नान जरूर करें।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Up Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Shani Surya Gochar: सूर्य-शनि के साथ मकर राशि में करने जा रहे गोचर,इन 4 राशियों को भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान

- Advertisement -

More articles

Latest article