Saturday, April 1, 2023

Vastu Tips: सुबह उठते ही भूल कर भी ना करें ये काम,भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान, रुष्ट हो जाती है माता लक्ष्मी

Vastu Shastra Tips For Morning: हम लोग प्रतिदिन सुबह उठते हैं और कभी-कभी कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जो हमें शायद पता नहीं होती हैं।इन गलतियों को करने से हमें भारी नुकसान भी झेलना पड़ता है। आइए आज हम जानते हैं कि वह कौन-कौन सी गलतियां हैं जो सुबह उठकर नहीं करनी चाहिए।

Must read

- Advertisement -

Vastu Tips: जब इंसान सुबह उठता है तो अपने दिल को अच्छा बनाने के लिए हर तरह से उपाय करता है। कुछ आदतें होती है जो सुबह रोज हम करते हैं। कभी-कभी जब हम सुबह उठते हैं तो हमें कुछ लोगों का चेहरा देखना पसंद नहीं होता है तो हम लोग अपने हाथों की रेखाओं को देखना पसंद करते हैं हम उठते हैं तो धरती माता के सुबह पैर भी छूते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जो हमें नहीं करनी चाहिए ऐसा करने से हमारे सभी काम बिगड़ जाते हैं।

सुबह उठते ही करनी चाहिए ये काम

- Advertisement -

वास्तु शास्त्र के मुताबिक सुबह उठते ही हमें अपने हाथों की लकीरों को देखना चाहिए। सबसे पहले हम जब उठे तो हाथ की हथेली को देखे। सुबह उठते हुए पहले भगवान को याद करें फिर हाथ को अपने चेहरे पर फेर ले। सुबह उठते ही सूर्य भगवान् के भी दर्शन करने चाहिए। ऐसा करने से आपका दिन भी अच्छा बीतता है और धन समृद्धि आने लगती है।

भूलकर भी ना करें ये काम

सुबह उठते हुए कुछ काम ऐसे हैं जो भूल कर भी नहीं करने चाहिए। सुबह नींद खुलने के बाद हिंसक जानवरों की तस्वीर को बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए अगर ऐसी तस्वीरें आपके बिस्तर के सामने लगी है तो तुरंत ही इन्हें हटा दें। इसके अलावा सुबह उठते ही झूठे बर्तन नहीं देखना चाहिए बर्तनों को रात को ही साफ कर लेना चाहिए। सुबह सुबह उठकर आईना कभी नहीं देखना चाहिए। आईने में खुद का चेहरा देखने से नेगेटिविटी आती है और काम खराब हो जाते हैं। सुबह उठकर किसी और की परछाई नहीं देखना चाहिए खासकर पश्चिम दिशा की ओर तो बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से दिन भी खराब हो जाता है और काम भी नहीं बनते हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओ और जानकारियों पर आधारित है। Up Varta news इसकी पुष्टि नहीं करता है)

- Advertisement -

More articles

Latest article