Shani Dev Margi: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार पिछले कुछ महीनो से शनि देव वक्री चाल में चल रहे थे। शनिदेव जुलाई के महीने से मकर राशि में वक्री चाल चल रहे थे अब उल्टी चाल से वह सीधी चाल चलने वाले हैं। शनि देव 23 अक्टूबर से मार्गी होने जा रहे हैं। न्याय के देवता शनि देव के मार्गी होने से 12 राशियों पर भी प्रभाव पड़ने वाला है। लेकिन शनिदेव के मार्गी होने से इस बार 3 राशियों पर बहुत ही बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है लेकिन इन 3 राशियों पर अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा बल्कि शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। शनि देव 23 अक्टूबर यानी धनतेरस के दिन मार्गी होने जा रहे हैं जिससे इन तीन राशि के जातकों पर बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है। इन तीन राशि के जातकों के जीवन में मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव के मार्गी होने से मेष राशि के जातकों के जीवन पर बहुत ही बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है। शनिदेव के मार्गी होने से मेष राशि के जातकों के जीवन में धन की वर्षा होगी माता लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी कारोबार में मुनाफा होने वाला है। वही नौकरी के भी नए नए अवसर मिलने वाले हैं। आप लोग मकान और वाहन को खरीदने का भी विचार बना सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के दिन अब अच्छे वाले वाले हैं। धनतेरस से शनि देव मार्गी होंगे और मीन राशि के जातकों को आर्थिक संकट से छुटकारा मिलने वाला है। तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे साथ में माता लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए भी बहुत शुभ समय आने वाला है। शनिदेव के मार्गी होने से धनु राशि वालों के जीवन में बहुत बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है। माता लक्ष्मी जी की धनु राशि के जातकों पर विशेष कृपा बनी रहेगी। आर्थिक संकट से भी छुटकारा मिल जाएगा अगर आप किसी से शादी करना चाहते तो भी आपकी बहुत जल्दी शादी हो जाएगी।