Wednesday, June 7, 2023

सावन के महीने में इन 6 उपायों को करने से महिलाओं का अमर होगा सुहाग

Must read

- Advertisement -

सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में भगवान शिव के सभी भक्त अपने इष्ट को खुश करने में लगा हुआ है। सावन के महीने में शिवजी के साथ साथ माता पार्वती जी की भी पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस माह में शिव पार्वती की पूजा करने से सभी की हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही दुख और परेशानियाँ खत्म होती है। ऐसे में वो महिलाएं जो शिव जी की कृपा पाना चाहती हैं उनको सावन के महीने में ये 6 उपाय करने चाहिए।

ये करें उपाय

- Advertisement -

1. सावन माह में महिलाओं को रोज सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए। इसी के बाद साफ सुथरे कपड़े पहन कर शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। अपनी कृपा शिव जी आपके ऊपर बरसाते हैं। ये काम महिलाओं के साथ साथ पुरुष भी कर सकते हैं।

हरी चूडियां

2. सावन के महीने में देश भर में हरियाली अपने हाई लेवल पर होती है। महिलाओं को इस माह में हरे रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए। इससे मां पार्वती की कृपा बनी रहती हैं। वे आपके जीवन में खुशिया लाती हैं। इसलिए सावन में हरी चूड़ी अवश्य पहननी चाहिए।

सुहाग का सामान

3. मां पार्वती को सावन के महीने में सुहाग की चीजें चढ़ाएं। इसी के साथ ही इस महीने में ये सारी चीजें दान करने का भी काफी महत्व होता है। मां पार्वती इससे काफी प्रसन्न होती है और अपने भक्तों को मन चाहा सौभाग्य प्रदान करती है। केवल इतना ही नहीं ये उपाय करने से महिलाओं के सुहाग उम्र लंबी होती है।

हरी चूडियां 1

4. सावन के महीने में महिलाओं मेहंदी लगानी चाहिए। यह शुभ माना जाता है। मेहंदी को सुहाग की निशानी कहा जाता है। इसीलिए सावन के महीने में कम से कम एक बार ही सही मेहंदी जरूर लगानी चाहिए। इसके अलावा हरियाली तीज पर मेहंदी लगाने का तो एक अलग ही महत्व होता है।

5. महिलाओं को इस माह में भगवान भोलेनाथ के भजन गाने चाहिए। ऐसा करने से मन शांत रहता है और मन में सकारात्मक सोच आती हैं। ऐसा करने से घर में भी सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इस माहौल में भगवान की पूजा पाठ की जाती है,तो अच्छा लगता है। इसलिए सावन में शिव और गौरी दोनों के भजनों को गाना चाहिए इससे वो प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा मिलती है।

6. सावन माह में स्त्रियों को लड़ाई झगड़े नहीं करना चाहिए। इसी के साथ लोगों को गुस्से से भी बहुत दूर रहना चाहिए। सावन का महीना आनंद का महीना होता है। इसको हँसते हुए और प्यार के साथ गुजारना चाहिए। अगर किसी कारण आपको क्रोध आता है, तो अपने मन में ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। अगर ऐसा करते हैं तो आपका गुस्सा शांत हो जाएगा और मन में भी अच्छे और पॉजिटिव ख्याल आएंगे।

इसे भी पढ़ें-लोगों के होश उड़ा रही नेपाल की हॉट ऐक्ट्रेस, दिशा पटानी से हो रही तुलना

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article