Wednesday, March 29, 2023

Black Mustard: बिगड़े हुए काम बना देते हैं काली सरसों के ये उपाय,खुल जाती है किस्मत

Black Mustard: अगर आपके जीवन में बाधाएं आ रही हैं आप कोई भी काम कर रहे हैं और सफल नहीं हो रहा है तो आपको काली सरसों की यह अचूक उपाय करने चाहिए। जिससे आपके सभी बिगड़े हुए काम बन जायेंगे।

Must read

- Advertisement -

Black Mustard: जीवन जब हमारा सामान्य चल रहा होता है तो कभी-कभी हमारी जिंदगी में अचानक परेशानियां आ जाती हैं जिनसे हम गिर जाते हैं तो हमें कुछ समझ में नहीं आता है। कभी-कभी परेशानियां इस हद तक बढ़ जाती हैं कि हम लोग काफी परेशान हो जाते हैं। हमें मेहनत के अनुसार फल भी नहीं मिलता है।इसके पीछे की वजह दोष और बुरी नजर भी हो सकता है। ऐसे में आज हम एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। आपको बता दें काली सरसों के कुछ अचूक उपाय आपकी किस्मत बदल सकते हैं।

बुरी नजर

- Advertisement -

अगर आपके घर में किसी की बुरी नजर लग गई है। और आपकी मेहनत के अनुसार भी आपको फल नहीं मिल पा रहा है। उसके लिए आपको राई के कुछ गाने साथ साबुत लाल मिर्च और नमक के साथ उस इंसान के सिर से 7 बार घूम आए और जलती आग में डाल दें। यह उपाय बाएं हाथ से करें। जिस इंसान के बुरी नजर लगी होगी तुरंत ही उतर जाएगी।

काम में रुकावट

कभी-कभी इंसान को मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलता जिसके चलते आदमी परेशान हो जाता है। इसके लिए आपको गुरुवार के दिन काली सरसों यानी राई का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपके बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे और आपकी किस्मत चमक जाएगी।

किस्मत

कहते हैं जब आगे किस्मत साथ नहीं देती है तो कुछ भी काम अच्छा नहीं होता है। अगर आपको अपने सोए हुए भाग को जगाना है तो काली सरसों के यह अचूक उपाय आपके लिए बहुत ही लाभदायक हैं। इसके लिए आपको एक घड़े में पानी भरकर उसमें काली सरसों के दाने डालने होंगे। इसके बाद उसी पानी से आप नहा लें ऐसा करने से आपकी किस्मत बदल जाएगी।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Up Varta news पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Astro Tips: सोए हुए भाग्य को जगा देंगे पीपल के पत्ते से जुड़े ये 4 उपाय, रातों-रात ही चमक जाएगी किस्मत

- Advertisement -

More articles

Latest article