Makar Sankranti 2023 Date: 2022 खत्म होने वाला है और अब 2023 शुरू होने वाला है। नए साल के शुरुआत में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति का त्यौहार मास के शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन स्नान आदि करके दान और पूजा पाठ किया जाता है इस दिन तिल खाने की भी परंपरा है। कहा जाता है कि मकर सक्रांति के दिन ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। ज्यादातर तो यही माना जाता है कि मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाता है लेकिन लोगों के अंदर 14 और 15 जनवरी की डेट को लेकर कन्फ्यूजन बना रहता है। आइए जानते हैं इस बार मकर संक्रांति का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा।
जानिए मकर सक्रांति की डेट और शुभ मुहूर्त
साल 2023 में मकर संक्रांति का त्यौहार 15 जनवरी को रविवार के दिन मनाया जाएगा। क्योंकि सूर्य शनिवार 14 जनवरी 8:21 पर धनराज से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर सक्रांति मनाने का पुण्य काल मुहूर्त 7:15 से 12:30 तक रहेगा। इसके बाद महा पुण्य काल मुहूर्त 7:15 से 9:15 तक रहेगा। आइए आगे जानते हैं कि मकर सक्रांति के दिन कौन-कौन से कार्य करने चाहिए।
शुभ मुहूर्त में उठकर करनी चाहिए यह कार्य
मकर सक्रांति के दिन सुबह उठ कर तिल और गंगा के मिलाकर स्नान करना चाहिए जिससे कुंडली में दोष दूर हो जाते हैं। इस दिन लाल चंदन, लाल फूल और गुड, काले तिल जल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। किस दिन गरीबों को दान देना चाहिए इस दिन खिचड़ी बनाने का विशेष महत्व होता है इस दिन गुड और तिल की मिठाई भी खानी चाहिए।
Read More-Garuda Purana: ये आदते बना सकती हैं आप को कंगाल, अगर बचना चाहते हैं गरीबी से तो तुरंत बना ले दूरी