Mulayam Singh Yadav: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया आज सुबह 8:16 पर उन्होंने आखिरी सांस ली है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव 82 साल के थे। मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटीलेटर पर थे पिछले रविवार से उनकी हालत काफी नाजुक थी। मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सुनकर उनके कार्यकर्ताओं को बहुत बड़ा झटका लगा है। मुलायम सिंह यादव ने तीन बार मुख्यमंत्री पद संभाला है मुलायम सिंह यादव यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
22 अगस्त को मेदांता में कराया गया था भर्ती
मुलायम सिंह यादव को मेदांता में 22 अगस्त को भर्ती कराया गया था। 1 अक्टूबर की रात को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक होती चली गई। मुलायम सिंह यादव का इलाज मेदांता के 1 डॉक्टरों का पैनल कर रहा था। जैसे ही मुलायम सिंह यादव की मौत की खबर फैली सभी लोगों को बहुत बड़ा झटका लगा है। सपा के कद्दावर नेता कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव की मौत से आज सपा कार्यकर्ताओं को बहुत बड़ा झटका लगा है।
दिल्ली से लखनऊ से फिर इटावा लाया जाएगा शव
जब से मुलायम सिंह यादव मेदांता में भर्ती थे तब से बेटा अखिलेश यादव पूरे परिवार के साथ दिल्ली में ही मौजूद थे। पिता की मौत से अखिलेश यादव को भी बहुत बड़ा झटका लगा है। पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम ने लंबी सियासी पारी खेली है। इन्हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों के लिए जाना जाता था। मुलायम सिंह यादव के शव को दिल्ली से लखनऊ ले जाने की तैयारियां की जा रही हैं। लखनऊ के बाद मुलायम सिंह यादव का शव इटावा ले जाया जाएगा।