Thursday, March 30, 2023

Rahul Gandhi के घर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम, इस मामले में भेजा गया था नोटिस

Must read

- Advertisement -

Rahul Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर दिल्ली पुलिस की टीम पहुंच चुकी है। अभी कुछ ही दिन पहले राहुल गांधी ने एक विवादित बयान दे दिया था राहुल गांधी ने भारत जोड़ा यात्रा के दौरान ‘यौन उत्पीड़न’ बयान देकर खलबली मचा दी थी। राहुल गांधी ने भारत जोड़ा यात्रा के आखिरी दिन श्रीनगर में कहा था कि आज भी महिलाओं के साथ यौन शोषण हो रहा है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस भेजकर सवाल पूछा है कि वह कौन सी महिलाएं हैं। उन महिलाओं की हमें डिटेल दीजिए।

दिल्ली पुलिस ने मांगा जवाब

- Advertisement -

राहुल गांधी को 16 मार्च को नोटिस भेजते हुए दिल्ली पुलिस ने जवाब मांगा है और उन्होंने कहा है कि,” हम यहां राहुल गांधी से बात करने आए हैं राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में एक बयान दिया था की यात्रा के दौरान वह कई महिलाओं से मिले और उन्होंने बताया है कि उनके साथ बलात्कार हुआ है हम यह जानकारी लेने आए हैं कि ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।”इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस ने इस बात को लेकर यह भी कहा है कि उन्हें कोई भी ऐसी महिला नहीं मिली है।

‘जल्दी से जानकारी मिले और करवाई हो’

दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमने इस मामले की छानबीन की हमें कोई ऐसी महिला नहीं मिली है। अब हम राहुल गांधी से इस बारे में जाने की कोशिश कर रहे हैं पहले भी हमने राहुल गांधी से संपर्क करने की कोशिश की थी तब राहुल गांधी विदेश गए थे जिससे हम मिल नहीं पाए थे पुलिस चाहती है कि जल्दी से जल्दी इसकी जानकारी हमें मिले और हम तुरंत ही उन महिलाओं को न्याय दिलाए।

Read More-काम नहीं तो वोट नहीं…सीतापुर के इस गांव के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार

- Advertisement -

More articles

Latest article