Thursday, March 30, 2023

मुलायम सिंह यादव के निधन पर PM मोदी और CM योगी ने जताया दुख, कहा- ‘संघर्षशील युग का हुआ अंत’

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मौत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है और साथ में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट के जरिए दुख जताया है।

Must read

- Advertisement -

Mulayam Singh Yadav Death: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे आज सोमवार सुबह उन्होंने मेदांता में 8:16 पर आखिरी सांस ली। मुलायम सिंह यादव की मौत की खबर सुनकर समाजवादी पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। मुलायम सिंह यादव की मौत की पुष्टि खुद अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिए की है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मौत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है और साथ में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट के जरिए दुख जताया है।

नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

- Advertisement -

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर पूरा प्रदेश मायूस हो गया है। समाजवादी पार्टी ने कद्दावर नेता को खो दिया है। सपा संरक्षक के निधन पर नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए दुख जताया है। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “मुलायम सिंह यादव ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे”। नरेंद्र मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मौत पर दुख जताया है।

सीएम योगी ने कहा, संघर्षशील युग का अंत

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट के जरिए दुख जताया है। सीएम योगी ने लिखा है, ‘संघर्षशील युग का अंत हो गया है।’मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव

सैफई में किया जा सकता है ‌। वहीं मुलायम सिंह यादव के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक कर दिया गया है।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना व शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।

Read More-सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने इस दुनिया को कहा अलविदा, आज सुबह ली आखिरी सांस

- Advertisement -

More articles

Latest article