Thursday, March 30, 2023

Mulayam Singh Yadav का सैफई में होगा अंतिम संस्कार, UP में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

मुलायम सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके संवेदनाएं व्यक्त की हैं। जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सीधे उनके पैतृक गांव सैफई लाया जाएगा।

Must read

- Advertisement -

Mulayam Singh Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव आज सुबह 8:16 पर निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव को काफी दिनों से बीमारी के चलते गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 82 साल की उम्र में इन्होंने मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली है। इस बात की जानकारी खुद उनके बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके दी थी। मुलायम सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके संवेदनाएं व्यक्त की हैं। जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सीधे उनके पैतृक गांव सैफई लाया जाएगा।

कल सैफई में किया जाएगा अंतिम संस्कार

- Advertisement -

सुना जा रहा है कि अभी कुछ ही देर बाद मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर शरीर उनके पैतृक गांव सैफई बस से लाया जाएगा। सैफई पहुंचकर कल मंगलवार दोपहर 3:00 समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए यह भी जानकारी दी है कि प्रदेश में 3 दिन राजकीय शोक रखा गया है।Mulayam Singh Yadavमुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी के निधन से सपा कार्यकर्ताओं को बहुत बड़ा झटका लगा है।

3 दिन के लिए रखा गया राजकीय शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा है, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी के निधन की खबर अत्यंत दुखदाई है। उनके निधन से संघर्षशील युग का अंत हुआ है। ईश्वर

उनकी दिवंगत आत्मा को शांति दे।’ उन्होंने आगे लिखा कि,’ श्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।’

Read More-मुलायम सिंह यादव के निधन पर PM मोदी और CM योगी ने जताया दुख, कहा- ‘संघर्षशील युग का हुआ अंत’

- Advertisement -

More articles

Latest article