इस समय पूरे देश में किसान आंदोलन (Farmers Protest) काफी तेजी से है। किसानों के साथ साथ कई विपक्षी दल भी केंद्र सरकार (Central Government) के विरुद्ध मोर्चा खोले हुए हैं। एक ओर जहां किसानों के मामले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार में मंत्री और भाजपा नेता भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधने से नहीं पीछे नहीं रह रहे हैं। इसी बीच केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। असल में, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश यात्रा पर हैं और आज पार्टी का स्थापना दिवस है। लेकिन राहुल इस कार्यक्रम में अनुपस्थित रहेंगे। इसी बात को लेकर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने एक ट्वीट किया है, भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है, आज वो इटली वापस चले गये हैं।
इसे भी पढ़ें:-आज से दिल्ली मेट्रो में आएगा ये बड़ा बदलाव, पीएम मोदी देने वाले है नए साल का तोहफा
गौरतलब हो कि 28 दिसंबर को कांग्रेस अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी की तरफ से अलग-अलग तरिके से इस दिन को खास बनाया जायेगा। हालांकि इस अवसर पर राहुल गांधी मौजूद नहीं हैं क्योंकि वो विदेश यात्रा पर हैं। वहीं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी व्यक्तिगत यात्रा के लिये विदेश रवाना हुए हैं, वो कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे। यह पूछे जाने पर कि पूर्व कांग्रेस प्रमुख कहां गए हैं। सुरजेवाला ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है।
भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है, आज वह इटली वापस चले गए।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) December 27, 2020
हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी इटली गये हैं। वो कतर एयरवेज की उड़ान से इटली के मिलान के लिए रवाना हुए हैं। बता दें राहुल गांधी की नानी इटली में रहती हैं। राहुल अक्सर उनसे मिलने इटली जाते रहे हैं।
इसे भी पढ़ें:- CM नीतीश कुमार के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने की दूरगामी रणनीति, जानें इनसाइड स्टोरी