Himachal Election Result 2022: आज हिमाचल प्रदेश में चुनाव के नतीजे आ रहे हैं जिसमें कांग्रेस ने भारी बहुमत से जीत हासिल कर ली है। हिमाचल में कांग्रेस ने बीजेपी को भारी शिकस्त दी है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेसका प्रभारी है और चुनाव आयोग ने कई सीटों पर नतीजों की घोषणा कर दी है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेश 29 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस की जीत के बाद और बीजेपी की हार के बाद बीजेपी नेता और सीएम जयराम ठाकुर का बहुत बड़ा बयान सामने आया है।
हिमाचल में कांग्रेस ने मारी बाजी
हिमाचल में कांग्रेस ने बाजी मार ली है और जीत हासिल कर ली है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 29 सीटों पर आगे चल रही है वही 10 सीटों से उसने जीत भी हासिल कर ली है। भाजपा 9 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है वही 17 सीटों पर आगे चल रही है। निर्दलीय प्रत्याशी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है और 2 सीटों पर आगे चल रही है। इसी बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता जयराम ठाकुर का एक बहुत बड़ा बयान सामने आया है।
जयराम ठाकुर ने दिया बड़ा बयान
बीजेपी के नेता जयराम ठाकुर ने कहा है,”नतीजे हमारे पक्ष में नहीं आए हम कई सीटों पर बहुत कम अंतर से हारे हैं। हम जनादेश का सम्मान करते हैं। वही सीएम जयराम ठाकुर ने आगे बातचीत करते हुए कहा कि वोट फीसद में महज 1% का फर्क है। 11 सीटों पर हम बेहद कम अंतर से हारे हैं। नई सरकार बनाने वालों को बहुत शुभकामनाएं सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए हम तैयार हैं। हिमाचल के विकास के लिए मोदी जी का बहुत योगदान रहा है। अमित साहब और जेपी नड्डा को भी धन्यवाद।
Read More-MCD Election में बीजेपी पर आम आदमी पार्टी पड़ी भारी, जीत मिलने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने जताई खुशी