महिला दिवस के अवसर पर हम आज आपको बताएंगे एक ऐसी लड़की के बार जिसने अमेरिका में अपना परचम फहरा दिया है। 24 साल की पावनी खंडेलवाल मथुरा की रहने वाली है। पावनी अमेरिका में महिला उद्यमिता को लेकर होने वाले कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पावनी देश से अकेली महिला हैं जो 22 मार्च को वाशिंगटन में शुरू होने वाली इकनोमिक आर्डर के प्रोग्राम के लिए चुना गया है।
अमेरिका के वाशिंगटन और शिकागों में फ्रेडरिक नोमन फाउंडेशन द्वारा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। ये कार्यक्रम एक हफ्ते तक चलेगा। जिसमें पावनी पावनी महिला संचालित उद्यम, मेंटरशिप, नेटवर्किंग और महिलाओं के लिए वित्त पोषण के अवसर, महिलाओं की सामाजिक अपेक्षाओं और दायित्वों, उद्यमशीलता कौशल निर्माण और शिक्षा आदि विषयों पर अपने विचार संझा करेंगी। कार्यक्रम के लिए दुनियाभर से केवल 10 महिलाओं को चुना गया है। पावनी ने इस उपलब्धि को हासिल कर भारत का गौरव बढ़ाया है।
पावनी खंडेलवाल मथुरा की रहने वाली है। पावनी एक उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो आत्मनिर्भर स्कूटर ड्राइविंग स्कूल फॉर वीमेन चलाती हैं। पावनी ने अब तक 150 से ज्यादा महिलाओं को स्कूटी-बाइक चलाना सिखा चुकी है। पावनी ने अपने दोस्ते के साथ मिल कर एक स्टार्टअप कंपनी भी शुरू की है। जिसमें देश की कई जिमों को इससे जोड चुकी है। इसके जरिए आप किसी एक जिम के सदस्य होते हुए भी देश की किसी भी जिम में व्यायाम करने जा सकते हैं।
आप यह जानकर आश्चर्यचकित हो जाएंगे कि पावनी ने महिला सशक्तिकरण को दर्शाने के लिए बुलेट मोटरसाइकिल से जयपुर से लेह लद्दाख तक का सफर किया था।