उत्तर प्रदेश में हरदोई की एक स्थानिय न्यायालय में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब न्यायालय में एक महिला ने अवैध तमंचा लेकर घुसने की कोशिश की। वही महिला के हाथ में तमंचा देख पुलिस भी सकते में आ गई। जिसके बाद गेट पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने महिला का गिरफ्तार किया।
दरअसल घटना हरदोई के न्यायालय परिसर के बाहर दीवानी गेट की हैं। जहां से वादकारी लोग न्यायालय में दाखिल होते है। जिसके चलते यहां सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए है। लेकिन इस सबके बीच यहां एक महिला एक युवक के साथ न्यायालय में दाखिल होने लगी। लेकिन जब महिला सिपाहियों ने उसकी जांच की। तो तलाशी मे उसके बास बैक में एक 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस मिले। जिसके बाद हड़कंप मच गया। वही मौके पर ही महिला और उसके साथ आए युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
महिला और उसके साथ आए युवक को पुलिस शहर कोतवाली ले गई। जिसके बाद महिला ने बताया कि महिला का नाम वंदना हैं और बिलग्राम इलाके में रहती है। वह न्यायालय में 164 के बयान के लिए आई थी। दरअसल वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। जिसके बाद पति ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था और उसी बयान के लिए वह कोर्ट आई थी। महिला का कहना है कि उसके पिता ने धमकी दी है। यहां भी पढ़ें:- यूपी के एटा से लगा झटका, पाकिस्तान में हाहाकार मचना तय!