आज भी दुनिया में इंसानिय बाकि है। ऐसे उदाहरण हमें कई बार देखने को मिल जाते है। जिसका एक और जिता जागता उदाहरण एक सिख लड़का बना। जिसने बिना कुछ सोचे महिला की मदद के लिए अपनी पगड़ी खोलकर दे दी। दरअसल जम्मू कश्मीर में एक महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे महिला को गंभीर चोट लगी। इस दौरान महिला के पैर से बुरी तरह खुन निकल रहा था। जिसके बाद मंजीत सिंह ने वहां आगे बढ़कर महिला की मदद की। और महिला के पैर पर अपनी पगड़ी बांध दी।
हालांकि इस मौके पर वहां कई लोग मौजू थे। लेकिन किसी भी ने घायल महिला की मदद करने की कोशिश नहीं की। बल्कि कई लोग वहा तमाशबीन बने देखते रहे। तो कुछ लोग महिला को देखकर वहां से निकलते हुए नजर आए। जिसके बाद मंजित ने महिला की मदद की।
मंजीत का कहना है कि महिला सड़क पर गिरी हुई थी और उसके पैर से काफी तेज खून भी निकल रहा था । जिसे देखकर मैने तुरंत अपनी पगड़ी उतारी। और महिला का खून रोकने की कोशिश की। इसके आगे मंजीत कहते है कि वह हमेशा मदद के लिए आगे रहते है और उनका मानना है कि दूसरों की सेवा करना ही धर्म है।
बता दे कि मंजीत के पिता करनैल सिंह शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी में अस्थाई रूप से काम करते थे। वही पिता के मृत्यु के बाद मंजीत के वही नौकरी मिल गई। मंजीत की मां शारीरिक रूप से सक्षम नहीं है। मंजीत की एक बहन और एक भाई है। जिनकी जिम्मेदारी भी मंजीत पर है।