दुनिया आज 21वीं सदी मे है। इस दौर मे तकनीक के सहारे दुनिया चांद पर पहुंच गई है लेकिन फिर भी कुछ ऐसी बातें इस दुनिया में है। जिसके पीछे न तो कोई लोजिक है और न ही उसे कोई नकार सकता है। भूत है या नहीं। ये सवाल आज भी ज्यों की त्यों खड़ा है। कई लोग इसके होने का दावा करते है तो कई लोग इसे मजाक में उड़ा देते है।
लेकिन आज हम आपके सामने ऐसी कई फोटो लेकर आए है। जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। क्योंकि आजतक ये फोटो भी भूत की तरह राज बनकर रह गई है।
19 सदी मे ली गई ये फोटो अपने जमाने में चर्चा का विषय बन गई थी। ये फोटो 1865 में विलियम एच मम्मलर ने ली है। इस तस्वीर में पति पत्नी डिनर कर रहे थे लेकिन उनके साथ एक आकृति ऐसी नजर आ रही है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस आकृति के बाद ये फोटो सवालों के घेरे में आ गई थी। कई लोगों का मानना है कि फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है।
इसके अलावा 1925 में भी ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई। जिसमे एक लड़की किताब पढ़ रही थी लेकिन उसके पीछे एक महिला की आकृति फोटो में सामने आई।
इसी तरह 1936 में रेनम हॉल के अंदर लंदन की जानी-मानी मैगजीन कंट्री लाइफ के फोटोग्राफर्स फोटोशूट करने गए थे। इस दौरान उन्होंने एक तस्वीर ली। जिसने बाद में सनसनी मचा दी। इस तस्वीर को देखकर सबने यही माना कि इस तस्वीर में जो आत्मा दिख रही है। वो ब्राउन लेडी की है।हालांकि कुछ लोगों का ये भी मानना है कि ये किसी भूत की तस्वीर नहीं है बल्कि फोटो से छेड़छाड़ की गई थी।
1966 में मशहूर फोटोग्राफर राल्फ हार्डी अपनी पत्नी के साथ लंदन के ‘ द नेशनल मैरीटाइम म्यूजियम’ में गए थे। अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने म्यूजियम एक अंदर बनी घुमावदार सीढ़ियों की तस्वीर लेनी चाही। लेकिन तस्वीर लेने के दौरान उनके कैमरे में कुछ ऐसा कैद हुआ जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए।
1950 में व्हाइट हाउस के पुननिर्माण के दौरान एक तस्वीर ली गई थी। इस तस्वीर में कुछ लोग दाईं तरफ खड़े दिखाए दे रहे हैं, वहीं उनके बाईं तरफ एक धुंधली आकृति खड़ी दिखाई दे रही है। ऐसा माना जाता है कि इस तस्वीर में कोई और नहीं बल्कि पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का भूत है। तस्वीर में दिखाई देने वाली आकृति लिंकन के कमरे के ठीक नीचे खड़ी दिखाई दे रही है।