उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मथूरा के रमणरेती आश्रम में आयोजित होली महोत्सव में पहुंचे। यहां केशव प्रसाद मौर्य ने भागवान कृष्ण के दर्शन किए और होली भी खेली इस बीच पत्रकारों ने उपमुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव को मद्देनजर पूरी तरह से तैयार है या नहीं तो जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा विपक्ष पर हमला बोलते हुए जवाब दिया।
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रमाद ने दावा किया कि “बीजेपी को 2014 से बड़ी विजय 2019 के आम चुनावों में मिलने जा रही है। प्रदेश और देश में पहले से अधिक बहुमत मिलेगा। विपक्ष इस समय घबराया हुआ है। विपक्ष ने झूठ फैलाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ और बढ़ा है”।
उपमुख्यमंत्री ने और कहा कि पार्टी में निधि समर्पण का कार्यक्रम होता है, जिसमें पार्टी के विधायक या सामान्य कार्यकर्ता अपनी सामर्थ के हिसाब से सहयोग करता है। तो वही केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कौन भ्रष्टाचारी है यह देश की 130 करोड़ जनता जानती है। कांग्रेस नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं।
एयर स्ट्राइक पर बोलते हुए कहा कि सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपो पर तबाह कर दिया है। आज हमारे देश के दुश्मन कांप रहे है। वही उन्होंने कहा कि आज देश बहुत मजबूत हाथों में है। हमारे पास विश्व की सबसे शाक्तिशाली सेना और नरेंद्र मोदी जैसा नेता है देश आगे बढ़ रहा है।