जम्मू- कश्मीर के पुलवामा हमले के बाद सभी शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि दे रहे है। लेकिन इन्ही में से कुछ ऐसे लोग भी हैं। जो जवानों को कुछ ऐसे अंदाज में श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। जिससे साबित होता है कि हमारे देश में जवान और सेना का सम्मान सबसे ऊपर है। दरअसल उत्तर प्रदेश में हापुड के अभिषेक ने भी जवानों को अद्भूत और अविश्वनिय श्रद्धाजंलि दी है। जिसके बाद आज हर कोई अभिषेक का भी सम्मान कर रहा है।
अभिषेक ने अपने शरीर में बहुत सारे टैटू बनवाएं है। जिसमें अभिषेक ने अपने शरीर मे हर एक शहीद जवान का नाम लिखवाया है. जिसके चलते अभिषेक ने 10 या 20 शहीद जवानों के नाम नहीं…. बल्कि 580 से भी ज्यादा शहीद जवानों के नाम लिखवाए है।
वही अभिषेक का कहना है कि वह जवानों को अपना आइडियल मानता है। हमें हमेशा अपनी सेना का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि असली हीरो सेना है। इसके आगे अभिषेक ने कहा कि जिस तरह कोई हीरों आता है तो हम सेल्फी लेने लग जाते है जाते फिर कोई कम मशहूर हीरों या हीरोईन को ही क्यों न देखे। लेकिन मैं देश के युवाओं को समझाना चाहता हूं कि सेना को अपना असली हीरो माने और इनके साथ ऐसा व्यहवार करें।
हालांकि इतना ही नहीं नाम के साथ अभिषेक ने पीठ पर 11 चेहरे, इंडिया गेट और शहीद स्मारक भी बनवाया है। जो बेहद की अविश्वसनिय है। इन चेहरे में चंद्रशेखर आजाद भगत सिंह झांसी की रानी लक्ष्मी बाई शिवाजी महाराणा प्रताप गोविंद सिंह महात्मा गांधी अब्दुल कलाम सुभाष चंद्र बोस विवेकानंद जैसे चेहरें शामिल है…. जो आजादी के समय हमारे देश के लिए कुर्बान हुए थे।
गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद अभिषेक की तरह और भी कई लोग सामने आए है। जो जवानो को श्रद्धाजंलि शरीर पर नाम लिखवा कर दे रहे है। जिससे ये साफ है कि जब जवानों की बात आती है तो देश पूरा उनके साथ खड़ा हो जाता है।