उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बार फिर मासूम के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया। जिससे हड़कंप मच गया। दरअसल लखनऊ के कैसरबाग के इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक शादी समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान दस वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया। बता दें कि बच्ची को एक रिश्तेदार राकेश उर्फ अन्नू बहला फुसलाकर दूसरी मंजिल पर ले गया। जहां पर लड़की के साथ पहले अश्लील हरकतें करने की कोशिश की। लेकिन जब लड़की ने चिल्लाने के कोशिश की। तो दरिंदें ने मासूम के साथ मारपीट की और छत से फेंकने की धमकी दी। जिससे मासूम की नाक और आंख से खून निकलने लगा।
वही घटना के बाद हैरान वहा से फरार हो गया। साथ ही जब बच्ची लापता हुई। तो लोगों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया। तो छत पर बच्ची की हालात देख परिवारवालों के होश उड़ गए। जिसके बाद बच्ची को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मासूम की हालात गंभीर बनी हुई है।
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने अनुसार मासूम ठाकुरगंज इलाके की रहने वाली है। उसके पिता एक फैक्ट्री में काम करते है और मंगवार को रिश्तेदार की शादी मे आए थे। इस दौरान लड़की जब डांस कर रही थी तो दूर का रिश्तेदार राकेश उसे दूसरी मंजिल पर ले गया। जहां मासूम को पहले मारा गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक मासूम को हवस का शिकार बनाया गया। मासूम के बेसुध होने पर वह उसे छोड़कर भाग निकला। वही पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें:- यूपी में अब तक की सबस बड़ी हैवानियत. 90 साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म