दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइटर्स का मैच एक समय पर रोमांच के शिखर पर पहुंच गया। दरअसल मुकाबले के दौरान प्रृथ्वी राव 99 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन फिर भी दिल्ली कैपिटल्स ने बराबर रन बनाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया। दिल्ली को जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन दिल्ली टीम कुलदीप यादव ने आखिरी ओवर मे छह रन न बनाने से मैच में दोनो टीमों के बराबर रन हो गए। जिससे मैच सुपर ओवर तक पहुंच गया।
आखिरी ओवर में दिल्ली को छह रन चाहिए थे लेकिन पहली गेंद पर हनुमा विहारी ने एक और दूसरी पर कोलिन इंगराम ने दो रन बनाए। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना जबकि चौथी गेंद पर एक रन बना। अगली गेंद पर विहारी ने शुभमन गिल को कैच थमा दिया और आखिरी गेंद पर एक रन दौड़ने के बाद इंगराम रन आउट हो गए। सुपर ओवर में दिल्ली के लिए ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और साव मिलकर 10 रन बना सके जबकि अय्यर का विकेट भी प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया।
मैच के दौरन केकेआर का सामना करने के लिए दिल्ली के हिटमैन यानी की आंद्रे रसल और कप्तान दिनेश कार्तिक मैदान में उतरे। कागिसो कबाड़ा को पहली गेंद पर चौका लगाने के बाद तीसरी गेंद पर रसेल बोल्ड हो गए। कार्तिक और राबिन उथप्पा मिलकर टीम को सात रन तक ही पहुंचा सके। इससे पहले साव का विकेट गिरने पर दिल्ली को 9 गेंद चाहिए थे वो भी 12 रन चाहिए थे। साव 55 गेंद में 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 99 रन बनाकर फग्युर्सन की गेंद पर दिनेश कार्तिक भी आउट हो गए।
जिसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने साव का बखूबी साथ निभाया। इस दौरान दोनो ने 32 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़े। हालांकि मैच में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 16 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद पृथ्वी ने पहले अय्यर और फिर ऋषभ पंत के साथ 54 रन की साझेदारी करके टीम को जीत तक पहुंचाया। पंत 18वें ओवर में कुलदीप की गेंद पर पीयूष चावला को कैच देकर आउट हुए।
इससे पहले आंद्रे रसेल की आतिशी पारी और कप्तान दिनेश कार्तिक के साथ 53 गेंद में 95 रन की साझेदारी की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स ने खराब शुरूआत से उबरते हुए आठ विकेट पर 185 रन बनाए। केकेआर की शुरूआत बेहद खराब रही और दसवें ओवर में उसकी आधी टीम पविलियन लौट चुकी थी जब स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 61 रन बने थे। इसके बाद रसल और कार्तिक ने पारी को संभाला और सिर्फ 53 गेंद में 95 रन की साझेदारी की।