अजलान शाह कप में भारतीय हॉकी टीम ने पोलैंड टीम को धूल चटा दी। टीम ने मैच के दौरान पोलैंड की टीम को 10-2 से शिकस्त दी। जिसके बाद अब भारत ने फाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में भारत के आठ खिलाडियों ने गोल किया। इस दौरान वरूण कुमार और मनदीप सिंह ने 2-2 गोल किए, तो विवेक प्रसाद, सुमित कुमार, अमित रोहिदास, सुरेंदर कुमार, सिमरनजीत सिंह और नीलकांत शर्मा ने 1-1 गोल किए। हालांकि अब 30 मार्च को भारत का दक्षिणी कोरिया से मुकाबला होगा।
भारत ने इससे पहले जापान के साथ मैच में जापान टीम को 2-0 से हराया था। वही दक्षिणी कोरिया के साथ भारत का मैच ड्रॉ रहा था। इसके अलावा मलेशिया के खिलाफ मैच में भारत 4-2 से जीता था और कनाडा को 7-3 से हराया था। जिससे साफ है भारत ने अभी तक एक भी मैंच नहीं हारा है।
आपको बता दे कि ये सीरीज राउंड- राबिन के आधार पर खेली जा रही है। जिसमे मुकाबले के टॉप पर रहने वाली दो टीमों के बीच मुकाबला होता है। भारतीय टीम इस समय 13 अंकटो के साथ टॉप पर बनी हुई है। इस टूर्नामेंट में भारत ने 24 गोल किए है। तो 6 खाए है।
दक्षिण कोरिया ने 4 मैच में 10 अंक हासिल किए हैं। उसने 12 गोल किए और 7 खाए हैं। उसका 5वां मैच जापान से है। यदि वह जापान से जीत भी जाता है तब भी दूसरे नंबर पर ही रहेगी। हां, यदि वह जापान को 14 या उससे ज्यादा गोल के अंतर से हारने में सफल रहती है, तब पहले नंबर पर आ जाएगी।