दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहने वाली लड़की ने अपने प्रमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया। लेकिन जब मामला कोर्ट पहुंचा तो लड़की ने अपना बयान बदल दिया। लड़की मुखर्जी नगर में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही है। लड़की का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक की शादी की बात भी चल रही थी।
रेप का केस दर्ज कराने गई लड़की ने पुलिस को दिए एक बयान में बताया कि दोनों ने शादी भी कर रखी है। 2 जुलाई 2017 को आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भी भरा था। और दोनों मुखर्जी नगर में रहते थे। वही लड़के कुछ काम से घर चला गया। इस बीच लड़की ने आरोपी युवक को कई बार कॉल किया पर उसका फोन नहीं लगा। लड़की कई दिनों तक फोन लगाने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं लगा जिसके बाद पीड़ित लड़की पुलिस स्टेशन पहुंच गई। लड़की को लगा लड़के ने उसे धोखा दिया और भाग गया।
ये मामला कोर्ट जा पहुंचा लेकिन लड़की यहां अपना बयान बदल दिया। लड़की ने कहा कि वो और आरोपी एक-दूसरे के पति पत्नि हैं। कोर्ट में लड़की आगे बताया कि उसने एक सोशल वर्कर के कहने पर रेप का केस दर्ज करवाया था। हालांकि बाद में पीड़िता ने ट्रायल कोर्ट में रेप की बाद से इनकार कर दिया।
लड़की ने बताया दोनों के बीच सहमति से संबंध बने थे और दोनों आपस में शादीशुदा हैं। आरोपी ने भी लड़की की बात का समर्थन किया। इन सब दलीलों के बाद कोर्ट ने आरोपी को रेप के आरोपों से बरी कर दिया।