उत्तर प्रदेश से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बाप ने पिता शब्द को तार तार कर दिया। ये घटना लखनऊ शहर की है। जहां एक पिता पिछले 15 सालों अपनी दो बेटियों के साथ यौन शोषण कर रहा था। दो बेटियों अपने पिता की गंदी नियात से परेशान थी। बेटियों ने इस जाल से निकलने की ठान ली। और आशा ज्योति केंद्र जा कर अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों बहनों को आरोपी पिता के चंगुल से मुक्त करा लिया है। दो बहनों ने बताया कि पिछले 15 साल से पिता की गंदी नजर उन पर थी और शारीरिक शोषण कर रहा था।
दोनों बहनों से आशा केंद्र में बताया कि बड़े होते ही पिता ने उनके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी थी। पिता की दरिंदगी में मां भी साथ दे रही थी। लेकिन दोनों बहनों ने अपने साथ हो रहे शोषण के लेकर आवाज उठाई और आशा केंद्र जा पहुंची जहां इन दोनों बहनों को का रेस्क्यू किया गया है। आशा केंद्र की टीम ने रविवार को पिता और मां को गिरफ्तार कर लिया। आशा केंद्र की अधिकारी अर्चना सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपी 22 साल की बड़ी से संपर्क किया गया है। काउंसिलिंग के बाद युवती पिता की दरिंदगी के बारे में बताया और उसकी 14 साल की नाबालिग बहन को पिता के चंगुल से निकाला गया।