बसपा पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले झटका लगा है। दरअसल आगरा के फतेहपुर सीकरी में बसपा पार्टी की ओर पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने ऐन वक्त पर सीकरी से चुनाव लड़ने से माना कर दिया था। बताया जा रहा है कि सीमा उपाध्याय ने बसपा सुप्रीमों से अलीगढ़ सीट से चुनाव लड़ने के लिए अनुमति मांगी पर उन्हें माना कर दिया गया। जिसके बाद सीमा उपाध्याय ने सीकरी से चुनाव लड़ने से माना कर दिया।
इस झटके के बाद से बसपा पार्टी जल्द ही एन प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सकती है। सीमा उपाध्याय के द्वारा चुनाव लड़ने से मना करने के बाद से बसपा पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है।
बसपा नेताओं के मुताबिक 9 मार्च को सीमा उपाध्याय ने बसपा सुप्रीमों से मुलाकात की थी जहां उन्होंने मायावती से कहा थी उन्हें अलीगढ़ से चुनाव लड़ना है जब मायावती ने उनसे पूछा कि क्यों आप सीकरी की सीट छोड़ना चाहती है तो सीमा उपाध्याय ने सीकरी सीट को बहेद कमजोर सीट बताया।
आपको बता दें सीमा उपाध्याय 2009 में सीकरी से लोकसभा की सांसद बनी थी। सीमा ने 2014 में बीजेपी के चौधरी बाबूलाल को हराया था। बताया जा रहा है कि पार्टी ने उन्हें तीन महीने पहले ही लोकसभा प्रभारी बना कर चुनावी मैदान में उतरा था। इसके लिए उनके आवास पर इसकी तैयारियां भी चल रही थी। पर अचानक उनके इस फैसले के बाद से बसपा पार्टी को झटका लगा है।