2019 चुनाव के साथ नेताओं का एक दल से दूसरे दल में आने का खेल जारी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के भाई की बहू अमृता पांडेय ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी मे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। आपको बता दे कि अमृता महेंद्रनाथ पांडेय के भाई जितेंद्रनाथ पांडेय की पूत्रवधू है।
प्रियंका गांधी इन दिनों बोट यात्रा के जरीए पूर्वांचल के दौरे पर है। प्रियंका गांधी का सक्रिया राजनीति में कदम रखते ही कांग्रेस खेमे में एक अलग ही जोश है। जिसके दम पर अब प्रियंका बीजेपी के घर में सेंध लगाने की कोशिश में लगी है। और इस राह में प्रियंका अपनी छवि के बल पर एक कदम आगे बढ़ गई है। जिसकी वजह से ही अमृता पांडेय ने कांग्रेस का दामन थामा है।
कांग्रेस की सदस्यता हासिल करते हुए अमृता ने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी से पुराना जुड़ाव रहा है और अब तो राजनीति में प्रियंका गांधी ने भी सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी है। जिससे प्रभावित होकर मैने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है। इसके आगे उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है न कि पीएम मोदी का। बीजेपी मे अब तक ये भी साफ नहीं है कि क्या नरेंद्र मोदी इस बार चुनाव लड़ेंगे ? जिसके चलते आगे आने वाला समय अब कांग्रेस का ही है।
वही चुनाव लड़ने पर अमृता का मानना है कि जो भी पार्टी फैसला करेंगी। वो पार्टी के साथ खड़ी हैं। लेकिन उनका मकसद प्रियंका गांधी के साथ मिलकर काम करना है। कांग्रेस पार्टी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी से हमारा पुराना नाता रहा है।