चुनाव के चलते नेताओं तल्खी जोर पकड़ रही है। जिसके चलते नेताओं का दल बदल का काम भी शुरू हो गया। इसी कड़ी मे लगता है अब जल्द ही आम आदमी पार्टी से विधायक अलका लांबा पार्टी का साथ छोड़ सकती है। तभी तो अब अलका लांबा अपने ही पार्टी पर सवाल उठा रही है। दरअसल अलका लांबा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पार्टी की बैठक में विधायकों के खिलाफ अभद्र भाषा में बात करते है। इसके साथ ही अलका ने केजरीवाल को भ्रमित नेता बताया है।
शनिवार को अलका लांबा ने केजरीवाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल कई बार बैठकों में विधायकों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। एक बार तो बैठक में वरिष्ठ विधायक के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। जिसे सुनकर विधायक जी रोने तक लग गए। जिसके बाद विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि बाद मे उन्हें मनाया गया था। इसके आगे अलका लांबा ने कहा कि आप में वह ज्यादा वक्त नहीं बिता सकती। बस कांग्रेस में जाने का इंतजार है।
हालांकि इससे पहले अलका लांबा ने कहा था कि कांग्रेस में जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन अभी तक कांग्रेस की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं आया है। दूसरी तरफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने भी कहा था कि अगर वह वापस आना चाहती हैं तो कांग्रेस में उनका स्वागत है। ये भी पढ़ें:- AAP छोड़ने को तैयार अलका लांबा, कहा देश का विकास सिर्फ राहुल कर सकते हैं