बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार रही श्रीदेवी को दुनिया को अलविदा कहे एक साल हो गया है। 24 फरवरी को उनकी पहली जेथ एनिवर्सरी पर उनके परिवार सहित बॉलीवुड ने इस बेहतरीन अदाकारा को नम आंखों के साथ याद किया। इस मौके श्रीदेवी का आखिरी वीडियो एक बार फिर से बार बार देखा जा रहा है जिसे बॉनी कपूर ने अपनी शादी की 22वी सालगिराह पर शेयर किया था। इस वीडियो ने एक बार फिर परिवार सहित फैंस के दिलों में श्रीदेवी की यादे ताजा कर दी। श्रीदेवी की पहली डेथ एनिवर्सरी के मौके पर वायरल हो रहे इस वीडियो को जब बोनी कपूर ने शेयर किया था तब उन्होंने बताया था कि यह श्रीदेवी के साथ बिताया गया आखिरी पल है। बोनी ने श्रीदेवी का एक वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया और अपने दिल की बात लिखी।
वहीं श्रीदेवी की पहली बरसी पर 14 फरवरी को चेन्नई में एक विशेष पूजा रखी गई थी। इस पूजा में श्रीदेवी का पूरा परिवार शामिल था। अनिल कपूर, सुनीता कपूर समेत परिवार के करीबी लोग भी मौजूद रहे। दरअसल हिंदू कैलेंडर के हिसाब से 14 फरवरी को उनकी बरसी थी। इस पूजा में श्रीदेवी का पूरा परिवार काफी इमोशनल नजर आया। उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर मां को याद करते हुए अपने आंसू नहीं रोक पा रहीं थीं। जाह्नवी अपने मां के काफी करीब थी। वही बोनी कपूर अभी भी श्रीदेवी की मौत के सदमे से उभर नहीं पाए है।
श्रीदेवी-बोनी कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही। दोनों को शूटिंग सेट पर प्यार हुआ और जमाने की परवाह किए बिना दोनों ने शादी कर ली। श्रीदेवी संग अपनी यादगार लव स्टोरी पर बोनी कपूर कई बार चर्चा कर चुके हैं…आपको बता दें कि पिछले साल श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई गई थीं। यहीं होटल के कमरे के बाथरूम में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। उस वक्त बोनी कमरे में मौजूद थे।
Today would have been our 22nd wedding anniversary. Jaan… My wife, my soulmate, the epitome of love, grace , warmth and laughter lives within me forever… pic.twitter.com/0XWhFIvOvz
— SRIDEVI BONEY KAPOOR (@SrideviBKapoor) June 2, 2018