लोकसभा चुनाव के चलते बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी अब जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते है। वही शत्रुघ्न सिन्हा के इस फैसले का सपोर्ट बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने भी किया था। सोनाक्षी सिन्हा ने शत्रुघ्न सिन्हा के सपोर्ट में कहा था कि उन्हें ये फैसला पहले ही ले लेना चाहिए। लेकिन अब सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता की जुड़ी कई पुरानी बातों भी खोलती हुई नजर आ रह है।
दरअसल फिल्म कलंक के प्रमोशन के चलते सोनाक्षी, वरूण धवन और आलिया भट्ट डांस रियलिटी शो सुपर डांस चैप्टर 3 में पहुंचे थे। इस दौरान तीनो ही सेलिब्रिटी ने शो में काफी धमाल मचाया। तो वही सोनाक्षी 10 साल के कंटेस्टेंट अवस्था थापा की परफॉर्मेंस से काफी ज्यादा इम्प्रैस दिखी।
वही इस दौरान सोनाक्षी अपना एक किस्सा भी शेयर करती हुई नजर आई। सोनाक्षी ने बताया कि लड़कियां ज्यादातर अपने पापा के करीब होती है। लड़कियों के सामने कभी भी पापा बहस नहीं कर पाते। हमारे पिता हमेशा हमारे साथ रहते है ये हमारी खुशकिस्मती है।
इसके आगे सोनाक्षी ने कहा कि जब मैं स्कूल में पढ़ती थी तो सभी मुझे कहते थे कि मैं शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हूं लेकिन एक दिन मेरे पिता घऱ आए तो वो बहुत हैरान लग रहे थे। तो मैने जब उनसे पूछा क्या हुआ, तो उन्होंने कहा कि मैं फ्लाइट में था तभी एक एयरहोस्टेज आती हैं और पूछती है कि आप सोनाक्षी के पिता है ना? मैंने उनकी आंखों में देखा कि वो मुझ पर कितना गर्व कर रहे थे।’
बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में जाने के मसले को सोनाक्षी ने उनका निजी मामला बताया है। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि, ‘यह उनकी पसंद है। मेरा मानना है कि अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो कुछ बदलाव लाइए।’