उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक शक्स ने बॉलीवुड एक्टर सोनाक्षी सिन्हा समेत सात लोगों पर 37 लाख की धोखाधड़ी का आरोर लगाया है। मामला तब सामने आया जब शिकायतकर्ता ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा और शिकायतकर्ता की शिकायत दर्ज करनी पड़ी।
बता दें कि मुरादाबाद पुलिस ने इस मामले में अभिनेत्री सोनाक्षी और अन्य नाजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जिस पर अब आखिरी निर्णय एसएसपी को लेना है। वही जांच अधिकारी की तरफ से रिपोर्ट भेजे जाने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही रिपोर्ट दर्ज हो सकती है।
दरअसल शिकायतकर्ता प्रमोद शर्मा ने एसएसपी को बताया था कि दिल्ली में 30 सितंबर को उन्होंने इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें अवार्ड शो के लिए सोनाक्षी सिन्हा को भी बुलाया गया था। वही सोनाक्षी सिन्हा को बुलाने के लिए टैलेंट फुल ऑन कंपनी के मालिक अभिषेक सिन्हा से 24 लाख रूपये और उस रकम का जीएसटी अदा करने का करार किया था।
वही एक वीडियो वायरल कर सोनाक्षी ने कार्यक्रम में आने की जानकारी दी थी। 37 लाख रुपये की रकम मुरादाबाद से आनलाइन ट्रांसफर की र्गई थी, इनमें से चार लाख रुपये सोनाक्षी के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। इसके अलावा 33 लाख रूपये अभिषेक की कंपनी और उसकी पत्नी स्वाति के अलावा आशीष के खाते में डाले थे। वही इस पूरे ट्रांसफर के बाद सोनाक्षी कार्यक्रम में नहीं आई। जिसके बाद ये सारा विवाद हुआ।
प्रमोद का आरोप है कि उनके साथ 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इस मामले की जांच सीओ कटघर सुदेश गुप्ता को सौंपी थी वही पुलिस भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते शिकायतकर्ता ने आत्महत्या करने की कोशिश की है।